Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

नर्मदापुरम जिले में गांव-गांव किसान खेत पाठशाला का आयोजन

23 जनवरी 2023, नर्मदापुरम: नर्मदापुरम जिले में गांव-गांव किसान खेत पाठशाला का आयोजन – रबी मौसम में गेहूँ फसल कटाई उपरांत जिले के ग्रामों में नरवाई (पराली) में आग लगने की घटनाओं को नियंत्रित करना एवं नरवाई में आग लगने के दुष्परिणामों व पर्यावरण को होने वाली क्षति से कृषको को अवगत कराने के उददेश्य से जिले के प्रत्येक ग्राम में खेत पाठशाला का आयोजन किया जा रहा है।

 उप संचालक कृषि श्री जे.आर. हेड़ाऊ ने बताया है कि किसान खेत पाठशाला के माध्यम से नरवाई न जलाने तथा नरवाई के उचित प्रबंधन के लिए उपलब्ध  तकनीकों  रासायनिक खादों  के युक्तियुक्त उपयोग  एवं  विभागों  द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी कृषि एवं कृषि से सम्बद्ध विभागों के अधिकारी / कर्मचारियों के द्वारा कृषको को किसान खेत पाठशाला के माध्यम से दी जा रही है। इस मौके पर किसानों को शपथ भी दिलाई जा रही है।

नर्मदापुरम  जिले में खेत पाठशाला  16 जनवरी से प्रारंभ हुई है, जो कि  जिले के प्रत्येक ग्राम में निरंतर की जाएगी , अभी तक जिले के विकास खण्डों  के ग्रामों में 50 किसान खेत पाठशाला का आयोजन किया जा चुका है। आयोजित पाठशालाओं में लगभग 1100 कृषक  उपस्थित रहे हैं। उक्त पाठशाला निरंतर जारी है।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

महत्वपूर्ण खबर: गेहूं की फसल में बालियां निकलकर दूध भरने की अवस्था है, इस वक्त क्या-क्या विशेष करें ताकि अच्छा उत्पादन मिल सके

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )