धार जिले के कापसी में ग्राम चौपाल का आयोजन
26 मई 2026, धार: धार जिले के कापसी में ग्राम चौपाल का आयोजन – जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित, धार से सम्बद्ध सहकारी सोसाइटी कुक्षी द्वारा गत दिनों ग्राम कापसी (कुक्षी) में ग्राम-चौपाल लगाई गई। चौपाल में किसानों को सहकारी बैंक एवं सोसाइटी द्वारा दी जा रही सेवाएं एवं कृषकों की समस्याओं पर किसानों द्वारा जिले से उपस्थित बैंक के मुख्य कार्यपालन अधिकारी के. के. रायकवार से सीधे चर्चा की गई।
इस चौपाल में कई किसान ऐसे भी थे जो आज तक संस्था के सदस्य नहीं थें उनसे सदस्यता के आवेदन प्राप्त किये गये, किसानों को शासन की शून्य प्रतिशत ब्याज योजना की जानकारी देते हुए केसीसी के कई लाभ बताये गये, फसल ऋण के साथ साथ पशुपालन केसीसी की जानकारी दी गई एवं कालातीत कृषकों को ऋण जमा करने हेतु प्रेरित किया गया।
खाद की ई-टोकन व्यवस्था पर चर्चा – खाद लेने हेतु लागू की गई नवीन व्यवस्था ई-टोकन के संबंध में किसानों द्वारा कई प्रश्न किये गये इसके उत्तर में के. के. रायकवार द्वारा ई-टोकन व्यवस्था पर पूर्ण जानकारी देते हुए ऑनलाइन खाद बुक करने की प्रक्रिया भी बताई गई। समय पर खाद लेने हेतु किसानों से अपील भी की गई। जिससे किसानों को समय पर एवं पर्याप्त मात्रा में खाद मिल सकें। चौपाल के समापन पर संस्था की सदस्यता हेतु आवेदन करने वाले कृषकों को जहां रसीद प्रदान कर पुष्प माला से सम्मान किया गया, वहीं केसीसी की वसूली देने वाले कृषकों का भी सम्मान किया गया।
आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

