Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

विदिशा : रबी सीजन में पर्याप्त मात्रा में गुणवत्तापूर्ण बीज उपलब्ध

28 अक्टूबर 2026, विदिशा: विदिशा : रबी सीजन में पर्याप्त मात्रा में गुणवत्तापूर्ण बीज उपलब्ध – आगामी रबी मौसम में किसानों को गुणवत्तापूर्ण एवं प्रमाणित बीज सहजता से उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिले में विभिन्न रबी फसलों के बीज का पर्याप्त भंडारण सुनिश्चित किया गया है। किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग द्वारा बीज की उपलब्धता की निरंतर समीक्षा की जा रही है, ताकि किसानों की मांग एवं आवश्यकता के अनुरूप समय पर बीज उपलब्ध कराया जा सके। प्रदेश स्तर पर शासकीय एवं अधिकृत संस्थाओं के पास रबी फसलों के बीज का पर्याप्त भंडारण उपलब्ध है। किसानों की आवश्यकता के अनुसार बीज की उपलब्धता बनाए रखने के लिए विभाग द्वारा जिलेवार एवं संस्थावार स्थिति की लगातार निगरानी की जा रही है।

विदिशा जिले में प्रमुख रबी फसलों का पर्याप्त बीज उपलब्ध – विदिशा जिले में रबी वर्ष 2026-27 के लिए किसानों की आवश्यकतानुसार प्रमाणित एवं आधार बीज की उपलब्धता सुनिश्चित की गई है। कृषि विभाग द्वारा उपलब्ध कराई गई जानकारी के अनुसार बीज निगम, बीज संघ एवं राष्ट्रीय बीज निगम के माध्यम से जिले में विभिन्न फसलों का बीज उपलब्ध कराया गया है।

जिले में मटर के 12 क्विंटल, गेहूं के 85748 क्विंटल, चना के 11555 क्विंटल, सरसों के 361 क्विंटल, मसूर के 3870 क्विंटल तथा अलसी के 147 क्विंटल बीज किसानों के लिए उपलब्ध है। इस प्रकार प्रमुख रबी फसलों के प्रमाणित एवं आधार बीज की उपलब्धता सुनिश्चित की गई है। जिले की बीज आवश्यकता 130000 क्विंटल की है जिस की पूर्ति हेतु जिले की बीज उत्पादक समिति, बीज निगम, NSC, बीज संघ,निजी विक्रेता के पास बीज उपलब्ध है . लाइसेंस वाली बीज दुकान से बीज खरीदी करे,पक्का बिल  लें , प्रमाणित बीज खरीदी  करें .

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

अधिकृत केंद्रों से ही प्रमाणित बीज खरीदने की अपील –  कृषि विभाग ने किसानों से अपील की है कि वे रबी फसलों की बुवाई के लिए बीज केवल अधिकृत विक्रय केंद्रों एवं संबंधित सहकारी संस्थाओं से ही क्रय करें। बीज खरीदते समय किसान बीज के टैग, बिल एवं वैधता अवधि की जांच अवश्य करें। साथ ही निर्धारित दर से अधिक कीमत पर बीज विक्रय अथवा किसी अन्य प्रकार की अनियमितता पाए जाने पर इसकी सूचना संबंधित जिले के कृषि विभाग के अधिकारियों को दें।विभाग द्वारा किसानों को गुणवत्तापूर्ण बीज उपलब्ध कराने के साथ-साथ बीज की उपलब्धता, बिक्री एवं निर्धारित दरों की निगरानी भी की जा रही है, जिससे रबी मौसम में किसानों को समय पर उचित गुणवत्ता का बीज प्राप्त हो सके।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture