Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

भिण्ड: जिले में 16,417 क्विंटल सरसों का बीज उपलब्ध, किसान खरीदते समय टैग और बिल जरूर जांचें

28 अक्टूबर 2026, भिण्ड: भिण्ड: जिले में 16,417 क्विंटल सरसों का बीज उपलब्ध, किसान खरीदते समय टैग और बिल जरूर जांचें – किसानों को आगामी रबी मौसम में गुणवत्तापूर्ण बीज की सहज उपलब्धता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से मध्यप्रदेश के विभिन्न जिलों में शासकीय एवं अन्य अधिकृत संस्थाओं के पास विभिन्न फसलों के बीज का पर्याप्त भंडारण उपलब्ध है। किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग द्वारा जिलों में बीज की उपलब्धता की निरंतर समीक्षा की जा रही है तथा किसानों की मांग एवं आवश्यकता के अनुसार बीज की उपलब्धता पर्याप्त है।

प्रदेश के विभिन्न जिलों में मध्यप्रदेश राज्य बीज एवं फार्म विकास निगम में 91452 क्विंटल, शासकीय कृषि प्रक्षेत्रों में 12403 क्विंटल, बीज संघ में 652739 क्विंटल, राष्ट्रीय बीज निगम में 255718 क्विंटल, अन्य अधिकृत संस्थाओं में 190839 क्विंटल, इस प्रकार संस्थागत में 1203191 क्विंटल एवं निजी बीज संस्थाओं में 2548843 क्विंटल उपलब्ध है।

इस प्रकार कुल 3751994 (सैतीस लाख इक्यावन हजार नौ सौ चौरान्वे) क्विवंटल चना, मसूर, सरसों, अलसी, मटर, गेहूं एवं जौ बीज उपलब्ध है। भिण्ड जिले में बीज संघ में 900 क्विंटल, राष्ट्रीय बीज निगम में 15517 क्विंटल सरसों का बीज उपलब्ध है। इस प्रकार कुल 16417 क्विंटल सरसों का बीज उपलब्ध है।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

किसान भाईयों से अपील है कि, वे अधिकृत विक्रय केन्द्रों एवं संबंधित सहकारी संस्थाओं से प्रमाणित बीज क्रय कर सकते हैं तथा बीज खरीदते समय टैग, बिल एवं बीज की वैधता जांच कर लें, ताकि किसी भी प्रकार की अनियमितता अथवा निर्धारित दर से अधिक कीमत पर बीज विक्रय होने पर कृषकगण संबंधित जिले के कृषि विभाग के अधिकारियों को सूचना दे सकते हैं।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture