नरवाई न जलाएं, उन्नत कृषि यंत्रों का उपयोग कर खेती को बनाएं आसान -कलेक्टर सिवनी
28 अक्टूबर 2026, सिवनी: नरवाई न जलाएं, उन्नत कृषि यंत्रों का उपयोग कर खेती को बनाएं आसान -कलेक्टर सिवनी – कलेक्टर श्रीमती नेहा मीना ने ग्राम बिहरिया में मक्का फसल उत्पादन के उपरांत रोटावेटर से किए जा रहे फसल अवशेष प्रबंधन तथा सुपर सीडर के माध्यम से की जा रही सरसों की बुवाई का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने किसानों को नरवाई नहीं जलाने तथा फसल अवशेषों के उचित प्रबंधन के लिए उन्नत कृषि यंत्रों का अधिकाधिक उपयोग करने के लिए प्रोत्साहित किया।
कलेक्टर श्रीमती मीना ने कहा कि नरवाई जलाने के बजाय रोटावेटर, सुपर सीडर एवं हैप्पी सीडर जैसे उन्नत कृषि यंत्रों का उपयोग कर फसल अवशेषों का खेत में ही उचित प्रबंधन किया जा सकता है। इससे पर्यावरण संरक्षण के साथ खेत की मिट्टी की गुणवत्ता बनाए रखने और अगली फसल की समय पर बुवाई में भी सहायता मिलती है।उन्होंने कृषि विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि उन्नत कृषि यंत्रों का उपयोग कर रहे किसानों की जानकारी अधिक से अधिक किसानों तक पहुंचाई जाए, ताकि आसपास के किसान इन किसानों से संपर्क कर आवश्यकतानुसार रोटावेटर, सुपर सीडर एवं हैप्पी सीडर जैसे कृषि यंत्र किराये पर लेकर उपयोग कर सकें।
कलेक्टर ने कहा कि कृषि यंत्रों की उपलब्धता और उनके उपयोग की जानकारी किसानों तक पहुंचने से आधुनिक कृषि तकनीकों का लाभ व्यापक स्तर पर किसानों को मिल सकेगा।कलेक्टर ने विभागीय योजनाओं के अंतर्गत उपलब्ध कृषि यंत्रों की जानकारी तथा फसल अवशेष प्रबंधन के लिए उनके उपयोग का व्यापक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने किसानों को आपसी सहयोग एवं साझा उपयोग के माध्यम से आधुनिक कृषि यंत्रों को अपनाने के लिए प्रेरित किया।
आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture


