Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

गुजरात-राजस्थान समेत कई राज्यों में बहुत भारी बारिश की संभावना, IMD ने जारी किया अलर्ट

25 अगस्त 2025, नई दिल्ली: गुजरात-राजस्थान समेत कई राज्यों में बहुत भारी बारिश की संभावना, IMD ने जारी किया अलर्ट – भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने गुजरात और राजस्थान में आगामी दिनों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। विभाग के अनुसार 30 अगस्त तक गुजरात और 27 अगस्त तक राजस्थान में लगातार तेज बारिश की संभावना है।

IMD के अनुसार, उत्तर-पश्चिम भारत के ज्यादातर हिस्सों में 26 अगस्त तक भारी बारिश जारी रहेगी, जिसके बाद इसमें कुछ कमी आ सकती है। वहीं, 25 और 26 अगस्त को जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और पश्चिमी राजस्थान में भी भारी बारिश की आशंका है।

मौसम की परिस्थितिः पूर्वी भारत में नया सिस्टम एक्टिव

मौसम विभाग के मुताबिक मानसून की द्रोणिका अभी अपने सामान्य स्थान के आसपास सक्रिय है। बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवाती परिसंचरण के कारण अगले 48 घंटों में निम्न दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है, जिसका असर ओडिशा और आसपास के राज्यों में देखने को मिलेगा। इन राज्यों में अगले सप्ताह तक बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

उत्तर-पश्चिम भारत में बारिश

IMD के अनुसार 26 अगस्त तक उत्तर-पश्चिम भारत के ज्यादातर हिस्सों में भारी बारिश जारी रहेगी। जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और पश्चिमी राजस्थान में 25 और 26 अगस्त को भारी बारिश की संभावना है। 27 अगस्त से बारिश में कुछ कमी आने के आसार हैं।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

गुजरात में बहुत भारी वर्षा का अनुमान

गुजरात राज्य में 25 से 30 अगस्त तक लगातार बारिश जारी रहेगी। 25 से 27 अगस्त के दौरान कई जगहों पर बहुत भारी वर्षा दर्ज की जा सकती है।

राजस्थान में बारिश का दौर

पूर्वी राजस्थान में 25 से 27 अगस्त के बीच भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। पश्चिमी राजस्थान में भी 25 और 26 अगस्त को भारी वर्षा की संभावना जताई गई है।

दिल्ली-एनसीआर का मौसम

राजधानी दिल्ली और आसपास के इलाकों में 25 से 28 अगस्त तक आसमान में बादल छाए रहेंगे। इस दौरान हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। तापमान सामान्य से नीचे रहने के आसार हैं।

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com