राज्य कृषि समाचार (State News)

मध्यप्रदेश के 9 जिलों में अति भारी वर्षा की संभावना

03 सितम्बर 2025, इंदौर: मध्यप्रदेश के 9 जिलों में अति भारी वर्षा की संभावना – मौसम केंद्र , भोपाल से मिली जानकारी के अनुसार पिछले 24  घंटों के दौरान मध्यप्रदेश के  इंदौर, सागर संभागों के जिलों में  कुछ  स्थानों  पर; चंबल संभाग के जिलों में  अनेक  स्थानों पर; भोपाल, नर्मदापुरम ,उज्जैन ,ग्वालियर , रीवा, जबलपुर, शहडोल संभागों के जिलों में  अधिकांश स्थानों पर  वर्षा दर्ज़ की गई एवं शेष सभी संभागों के जिलों में  मौसम मुख्यतः शुष्क रहा।

वर्षा के प्रमुख आंकड़े ( मि मी में ) – सारंगपुर 136.4, मोमन बड़ोदिया  112.0, बि रसा 108.0, बड़ौदा 107.0, धनौरा 90.0, खिलचीपुर 85.3,  डोलरिया  84.3, रहटगाँव 78.2, मलाजखंड 76.6, गुलाना 76.0,शाहपुरा-जबलपुर 75.3, खिरकिया  75.2, आगर 75.0, हरदा 74.9, सिवनी 74.8, परसवाड़ा 70.2, नर्मदापुरम 67.2, जावर 66.0, घंसौर 66.0, टिमरनी 65.4, गौहरगंज 64.5, बैहर 62.0, हरसूद 62.0,गाडरवारा61.0, राजगढ़ 60.2, खनियाधाना 60.0, खातेगांव 55.0, रहली 53.3,  वारासिवनी  52.3, कुरई 52.0, करेली 51.0, बुधनी 50.6,  तमिया 50.2, शाजापुर 50.0, बरघाट 49.4,  तेन्दु खेड़ा- नरसिंहपुर  48.0, शामगढ़47.6, खालवा 47.0,  नरसिंहपुर 46.0, मोहखेड़ 45.4, जैतहरी 44.6, गोटेगांव 44.0,  तेन्दुखेड़ा- दमोह 43.2, सुसनेर 42.6, सतवास 42.0, उदयपुरा 42.0, इटारसी 41.2, देवास 41.0, मऊगंज 40.2, बमोरी40.0, नैनपुर 40.0, देवरी-रायसेन 39.3, सिवनी मालवा 39.0, जावरा 39.0, पिपरिया  38.4, सुवासरा 38.2, केवलारी 38.2, बड़ौद 37.0, सौसर 35.5, चांद 35.2, शुजालपुर 34.0,  ग्यारसपुर 34.0, बालाघाट33.8, रांझी 32.8,  पुष्पराजगढ़ 32.4, बेनीबारी 32.4, बरेला 32.4, भानपुरा 32.2, खकनार 32.0, अमरकंटक 30.8, पोरसा 30.0, बरेली 30.0, नलखेड़ा 29.0, गोरमी 29.0, बिजुरी 28.8,  वेंकटनगर 28.4,कोतमा 28.0, लाल बर्रा  27.0, पोहरी 27.0, जैसीनगर 26.4, बिछिया  26.2,  करांजिया  26.0, बीरपुर 26.0, बनखेड़ी 25.4, सिंगरौली 25.4,  श्योपुर 25.2, पंधाना 25.0, छपारा 25.0, विजयपुर 25.0,  महिदपुर25.0, कटंगी 24.7, लखनादौन 24.2, जीरापुर 24.0, सिरोंज  24.0, गंजबासौदा 23.8,  सुल्तानपुर 23.4,  मटीयारी 23.0, जबलपुर 22.7, रहटी 22.6,  घोड़ाडोंगरी  22.0, भावगढ़ 22.0, सिलवानी 22.0,  नरसिंहगढ़22.0, मालथौन 22.0, शिवपुरी 22.0,  मक्सी  (  माकड़ौन  ) 22.0, गरोठ 21.8, भोपाल 21.5, तिरोड़ी 21.4, घाटीगांव 21.1, हर्राई  20.2, सिंगौड़ी  20.0, पुनासा बांध 20.0, सिरमौर 20.0, कुसमी 20.0,  झार्डा  20.0,कुंडम 19.6, शाहपुरा -डिंडोरी  19.4, रामनगर 19.1, खंडवा 19.0, ताल 19.0, राजनगर 18.0, सोहागपुर-शहडोल 18.0, मझौली 18.0, नेपानगर 17.0, झिरन्या  17.0, पांढुर्ना 16.4, पाली 16.2, सेंवढ़ा  16.0, हाटपिपल्या  16.0, बागली 16.0, विजयराघवगढ़ 16.0, कयामपुर 16.0, मंडला 15.6, सागर 15.1,  कट्ठीवाड़ा 15.0, शाहपुर 15.0, धुंधड़का 15.0, मुरैना 15.0, मनासा 15.0, ब्योहारी 15.0, कराहल 15.0, मिमी वर्षा दर्ज़ की गई। राजगढ़ जिले में अति भारी वर्षा हुई तथा  शाजापुर, बालाघाट,  श्यो पुर, सिवनी,  नर्मदापुरम, हरदा, जबलपुर, आगर-मालवा, सीहोर और रायसेन जिलों में भारी वर्षा हुई। 1 जून से 3 सितंबर तक दीर्घावधि औसत से मप्र में 22  % अधिक वर्षा हुई है।  पूर्वी मप्र में औसत से 21  % अधिक तथा पश्चिमी मप्र में औसत से 23  % अधिक वर्षा हुई है।

मौसमी परिस्थितियां – एक सुस्पष्ट निम्न दाब क्षेत्र,  उत्तरी ओडिशा तट से दूर, बंगाल की खाड़ी के उत्तर – पश्चिम  में अवस्थित है। इससे जुड़ा चक्रवातीय परिसंचरण भी सक्रिय है, जो दक्षिण -पश्चिम की ओर झुक रहा है और अगले 24 घंटों के दौरान इसके उत्तर ओडिशा , संलग्न झारखंड एवं उत्तरी छत्तीसगढ़ होते हुए पश्चिम -उत्तर -पश्चिम की ओर बढ़ने की संभावना है।  वर्तमान में मानसून ट्रफ ,  मध्य समुद्र  तल पर बीकानेर, जयपुर, दमोह,  पेंड्रा रोड़ , संबलपुर, उत्तरी ओडिशा  तट से दूर बंगाल की खाड़ी के  उत्तर – पश्चिम में  सुस्पष्ट निम्न दाब क्षेत्र  के  केंद्र  से होकरदक्षिण  – पूर्व  की ओर पूर्व – मध्य  बंगाल की खाड़ी तक विस्तृत है। ऊपरी हवा के दो चक्रवातीय परिसंचरण दक्षिण हरियाणा और निकटवर्तीय क्षेत्रों में तथा विदर्भ और निकटवर्तीय क्षेत्रों में मध्य समुद्र तल से 5.8 और 7.6 किमी  की ऊंचाई के मध्य सक्रिय है। पश्चिमी विक्षोभ उत्तरी पाकिस्तान और संलग्न पंजाब के ऊपर अवस्थित है। एक  ट्रफ  मध्य समुद्र तल से 7.6 किमी  की ऊंचाई पर विस्तृत है।

पूर्वानुमान – मौसम केंद्र ने  नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, खरगोन , देवास, छिंदवाड़ा और पांढुर्ना जिलों में कहीं -कहीं झंझावात / वज्रपात के साथ अति भारी वर्षा का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा भोपाल, विदिशा, रायसेन,सिहोर, राजगढ़,बड़वानी,अलीराजपुर, झाबुआ, धार, इंदौर, रतलाम,  उज्जैन , शाजापुर, आगर,गुना, अशोकनगर, शिवपुरी,  ग्वालियर ,  श्योपुरकलां, अनुपपुर, शहडोल,  उमरिया , डिंडोरी , जबलपुर, नरसिंहपुर, सिवनी,मंडला , बालाघाट , दमोह और सागर जिलों में कहीं – कहीं झंझावात / वज्रपात के साथ भारी वर्षा का येलो अलर्ट जारी किया है। राज्य के शेष जिलों में अनेक/ अधिकांश स्थानों पर वर्षा होगी या गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ेंगी।

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्रामव्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com