राज्य कृषि समाचार (State News)

मध्यप्रदेश के 9 जिलों में अति भारी वर्षा की संभावना

20 अगस्त 2025, इंदौर: मध्यप्रदेश के 9 जिलों में अति भारी वर्षा की संभावना – मौसम केंद्र ,भोपाल से मिली जानकारी के अनुसार पिछले  24 घंटों  के दौरान,  मध्यप्रदेश  के रीवा, सागर संभागों के जिलों में कहीं- कही; ग्वालियर  संभाग के जिलों में  कुछ  स्थानों  पर; भोपाल, इंदौर,  नर्मदापुरम, उज्जैन , जबलपुर, शहडोल संभागों के जिलों में  अधिकांश स्थानों पर  वर्षा दर्ज़ की गई एवं शेष सभी संभागों के जिलों में  मौसम मुख्यतः शुष्क  रहा।

वर्षा के प्रमुख आंकड़े ( मि मी में ) –  कन्नौद  109.0, कि रनापुर 84.6, परसवाड़ा 79.3, बैहर 79.0, केवलारी 78.0, इंदौर 76.4, भीमपुर 76.0, शाजापुर 72.0, रायसेन 68.8, ति रोड़ी 64.2, बालाघाट 62.8, आष्टा  62.0, नागदा 59.2, इछावर 56.0, कटंगी 54.5, टिमरनी 54.2, शुजालपुर 54.0, सतवास 51.0, खैरलांजी 50.2, बड़नगर 50.0, नटेरन 50.0, रहटी 49.6, इटारसी 47.2, भैंसदेही 47.0, अमरवाड़ा 46.2,गुलाना 46.0,  मक्सी  ( माकड़ौन ) 46.0, हर्राई 45.6,  तमिया 45.0, बड़वानी 43.3, कालापीपल 42.0, राणापुर 41.1,  ब्यावरा 40.2,  घोड़ा डोंगरी 39.0,  खाचरौद 39.0, नैनपुर 38.6, तराना 38.2, आमला 38.0, भोपाल37.6,  महेश्वर  37.0,  बैरसिया  36.4,  महिदपुर 36.0, जैसीनगर 35.4, आठनेर 35.2, ताल 35.0, बागली 34.0, कोलार 33.8, धनौरा 33.5, खातेगांव 33.0, कुरई 33.0, पीथमपुर 32.0, बबई/ माखनपुर 32.0,लांजी 30.6, आगर 30.0, शाहपुर 30.0, नबीबाग 30.0, छपारा 30.0, शमशाबाद 30.0,  उज्जैन  29.6, बुधनी 29.0, मोहखेड़ 28.5, वारािसवनी 28.3, पचोर 28.3,  घट्टिया  28.0, अंजड़ 27.6,  डोलरिया  27.2,सुल्तानपुर 27.0, जावरा 27.0, देपालपुर 26.8, सौसर 26.0, अरेरा हिल्स  25.8, सिवनी 25.6, मोहगांव 25.2, बड़ौद 25.0, धुंधड़का 24.0, सैलाना 24.0, आलोट 24.0, चांद 23.6, मकसूदनगढ़ 23.5, बेगमगंज23.2, सागर 23.2, लाल बर्रा  23.0, पिपलोदा 23.0,  नर्मदापुरम 22.6, बड़वाह 22.0,  मल्हारगढ़ 22.0, सोहागपुर-शहडोल 22.0, झाबुआ 21.0,  श्यामपुर 21.0,  ग्यारसपुर 21.0, पचमढ़ी 20.2, सीहोर 20.1,पाटन 20.0, सनावद 20.0, सुवासरा 20.0, रावटी 20.0, गुलाबगंज 20.0, बदनावर 19.4,  निसरपुर 19.3, मेघनगर 19.0, जावद 19.0, रतलाम 19.0,  नसरुल्लागंज 19.0, घंसौर 19.0, लखनादौन 18.5, उदयपुरा18.3, मलाजखंड 18.2, बरघाट 18.0, झाड़ाŊ 18.0, अशोकनगर 17.0, कुक्षी  17.0, बिछुआ 16.6,  जुन्नारदेव 16.4, धार 16.4, प्रभात पटट्न  16.2, सीतामऊ 16.2,  टोंकखुर्द  16.0, रामा 16.0, हरसूद 16.0, मवई15.6, उदयनगर 15.0, हातोद  14.0, पेटलावद 14.0, मंदसौर 14.0, गंजबासौदा 14.0, बिरसा 13.8, हरदा 13.2, नलखेड़ा 13.0, चंदेरी 13.0, देवास 13.0, सोन कच्छ  13.0, मझौली 13.0, नि वास 12.8,सारंगपुर 12.8, पाली 12.6, कटनी 12.3,  खिरकिया  12.2, देवरी-रायसेन 12.2, लटेरी 12.1,  अली राजपुर 12.0, अमरकंटक 12.0, ति रला 12.0, देवरी- सागर 12.0, जावर 12.0, और  नारायणगंज में 11.3  मि मी वर्षा दर्ज़ की गई। देवास, इंदौर,  बैतूल , शाजापुर, रायसेन, बालाघाट और सिवनी जिलों में भारी वर्षा हुई। 1 जून से 20 अगस्त तक दीर्घावधि औसत से मप्र में 22 % से अधिक वर्षा हो चुकी है। पूर्वी मप्र में औसत से 25 % अधिक और पश्चिमी मप्र में औसत से 20  % अधिक वर्षा हो चुकी है।

मौसमी परिस्थितियां –  छत्तीसगढ़ के मध्य भागों और संलग्न  पूर्वी मध्यप्रदेश पर बना निम्न दाब क्षेत्र  कम  ̇हो गया है, इससे जुड़ा चक्रवातीय परिसंचरण दक्षिण – पूर्व  मप्र और निकटवर्ती क्षेत्रों में सक्रिय है और दक्षिण -पश्चिम की ओर झुक रहा है।  वर्तमान में मानसून ट्रफ मध्य समुद्र तल से 1.5 कि मी की ऊंचाई पर नलिया , वल्लभ विद्या नगर, बैतूल, मंडला, संबलपुर, चांदबाली से होकर पूर्व – दक्षिण – पूर्व  की ओर बंगाल की खाड़ी के पूर्व – मध्य  तक विस्तृत है। एक ऊपरी हवा का  चक्रवातीय परिसंचरण   पूर्वोत्तर अरब सागर और  संलग्न  गुजरात पर  मध्य समुद्र  तल से 5.8 कि मी और 7.6 कि मी की ऊंचाई के मध्य सक्रिय है। भारतीय क्षेत्र में मध्य  समुद्र  तल से 3.1 और 4.5 किमी की ऊंचाई के बीच शियर जोन बना हुआ है।

पूर्वानुमान – मौसम केंद्र ने बैतूल, बुरहानपुर, खंडवा, खरगोन , बड़वानी, अलीराजपुर, झाबुआ, छिंदवाड़ा और पांढुर्ना जिलों में कहीं -कहीं झंझावात / वज्रपात के साथ अति भारी वर्षा का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है , जबकि रायसेन सिहोर,  नर्मदापुरम, हरदा, धार, इंदौर, रतलाम,  उज्जैन , देवास, शाजापुर, आगर, अनुपपुर, डिंडोरी  और  जबलपुर जिलों में कहीं -कहीं झंझावात / वज्रपात के साथ  भारी वर्षा का येलो अलर्ट जारी किया गया है। राज्य के शेष जिलों में अनेक /अधिकांश स्थानों पर वर्षा होने या बौछारें पड़ने की संभावना है।

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्रामव्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com

Advertisements