Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

रतलाम, उज्जैन और मंदसौर जिलों में अति भारी वर्षा की चेतावनी

27 जून 2024, इंदौर: रतलाम, उज्जैन और मंदसौर जिलों में अति भारी वर्षा की चेतावनी – मौसम केंद्र, भोपाल से मिली जानकारी के अनुसार  पिछले  24 घंटों  के दौरान मध्यप्रदेश के शहडोल संभाग के जिलों में कहीं- कहीं, इंदौर, उज्जैन, रीवा संभागों के जिलों में कुछ स्थानों पर नर्मदापुरम, चंबल, जबलपुर, सागर संभागों के जिलों में अनेक स्थानों पर; भोपाल, ग्वालियर संभागों के जिलों में सभी स्थानों पर वर्षा दर्ज़ की गई एवं शेष सभी संभागों के जिलों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहा । मौसम केंद्र के मुताबिक दक्षिण -पश्चिम मानसून मध्यप्रदेश के ग्वालियर,श्योपुरकलां, भिंड, मुरैना , दतिया तथा निवाड़ी जिलों में प्रवेश करते हुए मध्य प्रदेश के लगभग सभी क्षेत्रों ( सीधी तथा सिंगरौली के उत्तरी हिस्सों को छोड़कर ) सक्रिय हो गया है। राज्य के कई जिलों में गरज- चमक के साथ तेज़ हवाएं चलीं।  

मौसम की स्थिति – आज  दक्षिण -पश्चिम मानसून उत्तरी अरब सागर के शेष भागों में, गुजरात, राजस्थान के कुछ और भागों में, मध्य प्रदेश के लगभग सभी भागों सहित  श्चिमी उत्तर प्रदेश, बिहार, उत्तराखंड , हिमाचल प्रदेश और जम्मू कश्मीर में आगे बढ़ गया है। वर्तमान में अद्यतन पश्चिमी विक्षोभ, एक ट्रफ के रूप में क्षोभ मंडल की पछुआ हवाओं के बीच उत्तर में अवस्थित है। दो चक्रवातीय परिसंचरण पश्चिमोत्तर राजस्थान और मध्य गुजरात के ऊपर सक्रिय है। वहीं  पूर्वी राजस्थान, उत्तर -पश्चिम मध्य प्रदेश और पूर्वी उत्तर प्रदेश होते हुए उȅर पश्चिम बिहार तक एक ट्रफ लाइन गुजर रही है।

पूर्वानुमान – मौसम केंद्र के अनुसार रतलाम, उज्जैन, मंदसौर जिलों में अनेक स्थानों पर तेज़ हवाओं के साथ अति भारी  वर्षा (115.6 – 204.4 मी.मी.) होने ,जबकि अलीराजपुर, झाबुआ, धार, आगरमालवा और नीमच जिलों में कुछ स्थानों पर झोंकेदार हवाओं के साथ भारी वर्षा (64.5 – 115.5 मी.मी.) की चेतावनी दी गई है। राज्य के भोपाल, विदिशा, रायसेन, सीहोर, राजगढ़, बड़वानी, शाजापुर, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया ,भिंड, मुरैना, श्योपुर कलां, सिंगरौली, सीधी, रीवा, मऊगंज, सतना, शहडोल,  उमरिया , कटनी, जबलपुर,नरसिंहपुर, पन्ना, दमोह, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी और मैहर जिलों में कहीं -कहीं वर्षा या गरज चमक के साथ बौछारें पड़ेंगी।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com