राज्य कृषि समाचार (State News)

झाबुआ, रतलाम, मंदसौर और नीमच जिलों में अति भारी वर्षा की चेतावनी

05 सितम्बर 2025, इंदौर: झाबुआ, रतलाम, मंदसौर और नीमच जिलों में अति भारी वर्षा की चेतावनी – मौसम केंद्र, भोपाल से मिली जानकारी के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान मध्यप्रदेश के  नर्मदापुरम ,  ग्वालियर  संभागों  के जिलों में  अनेक  स्थानों पर भोपाल, इंदौर, उज्जैन, चंबल, रीवा, जबलपुर, शहडोल,सागर संभागों के जिलों में अधिकांश  स्थानों पर वर्षा दर्ज़ की गई एवं शेष सभी संभागों में  मौसम मुख्यतः शुष्क रहा।  

वर्षा के प्रमुख आंकड़े ( मि मी में ) : – पलेरा 188.0, पिपलोदा 118.0, रावटी 110.0,  हातोद  101.0, बिलहरी 90.0,  ग्यारसपुर 90.0, गौतमपुरा 84.6, नौगांव 81.0, देपालपुर 80.8, पीथमपुर 77.0, भावगढ़ 73.0, मेघनगर 72.0, बड़नगर 67.0, थांदला 65.4, नागदा 65.0,  करांजिया  62.0, इंदौर 61.6, कटनी 61.2, अमरपाटन 61.0, मऊ 59.0, शाहपुरा-जबलपुर 57.1, नलखेड़ा 56.0, लहार 56.0, रतलाम 56.0, जतारा 56.0, रायपुरा 55.2,बलदेवगढ़ 55.0, अजयगढ़ 54.2, नागौद 54.1, छतरपुर 54.0, धुंधड़का 52.0, खरगापुर 52.0, पटेरा 51.0, मानपुर 48.6, श्यामपुर 46.1, कुंडम 45.2, आगर 45.0, बकाल 45.0,  गुन्नौर  45.0, गुलाबगंज 45.0, बरेला 44.3,केसली 44.1, बजाग 44.0,  हट्टा  43.4, गोहपारु  43.0, नालछा 42.8, बिलासपुर 42.7, रीठी 42.4, ठीकरी 42.0,  महू  41.3, पेटलावद 40.4, मझौली 40.0, नीमच 40.0, उंचेहरा 39.2, बदनावर 39.0, बाजना 39.0, कुरवाई39.0, रांझी 38.4, लवकुशनगर 38.0, मोमन  बड़ोदिया  38.0, गुलाना 38.0, घाटीगांव 37.2, मल्हारगढ़ 37.0, जबेरा 36.0, जावरा 36.0, लखनादौन 36.0,  जयसिंह नगर 36.0, बड़ौदा 36.0, नैनपुर 35.4, सरदारपुर 35.3,अमरकंटक 35.0, शाहनगर 34.2, पाली 32.6, रहली 32.2, केवलारी 32.2, धार 32.0, ढीमरखेड़ा 32.0,  बैरसिया  31.4, संजीत 30.4, पानसेमल 30.2, पठारी 30.2, मोहनगढ़ 30.0,  मक्सी ( माकड़ौन ) 30.0,  महिदपुर 30.0,पाटन 29.5,  उमरियापान 29.3, जबलपुर 29.2, बरही 29.0,  पन्ना  28.2, चंदेरी 28.0, भीमपुर 28.0,  सेंवढ़ा  28.0, विजयराघवगढ़ 28.0,  देवेंद्र नगर 28.0, करकेली 27.9,  चाचरिया पाटी 27.0, मिहोना 27.0, बैराड़ 27.0, नरसिंहगढ़26.4, नौरोजाबाद 26.4, रौन 26.0, धरमपुरी  टप्पा  26.0, बड़वारा 26.0, मंदसौर 26.0, हनुमना 26.0, खुरई 26.0,सिंगौड़ी 25.6, लटेरी 25.6, पंधाना 25.0, शाहपुरा – डिंडोरी  24.2,  महेश्वर  24.0, गोटेगांव 24.0, टीकमगढ़24.0, सीतामऊ 23.4,  सिहोरा 23.1, ओरछा 23.0, राजगढ़ 23.0, जीरापुर 23.0,  ब्योहारी 23.0, गंजबासौदा 23.0,  बक्स्वाहा  22.8,  चंदिया  22.7,  खि लचीपुर 22.3, राजनगर 22.0, कैलाश 22.0, सैलाना 22.0, उदयगढ़21.2, खंडवा 21.0, जावद 21.0, बरगी 20.6,  पनागर र 20.6,  दतिया  20.4,  हर्राई  20.0, उमरबन  20.0, चाचौड़ा 20.0, सनावद 20.0, कयामपुर 20.0, बड़ागांव धसान 20.0, बिजावर 19.2, झाबुआ 19.2, मनावर 19.0, सांवेर19.0, आलोट 19.0, बीरपुर 19.0, बिजुरी 18.8, बहोरीबंद 18.8, सागर 18.4, मैहर 18.2, रामनगर 18.2, बेगमगंज 18.1, तिरला 18.0, बाग 18.0, मकसूदनगढ़ 18.0, कसरावद 18.0,  उमरिया  17.9, उमरेठ 17.4, सतवास17.0, सोहावल 17.0, जयतपुर 17.0, सिवनी 16.8, रामपुर 16.5,  वारा सिवनी  16.2, राणापुर 16.2,  पथरिया  16.0, कुक्षी  16.0,  नरसिंहपुर 16.0, ब्या वरा 16.0, कोलारस 16.0, पोहरी 16.0, सतना 15.6, बुधनी 15.4, डबरा15.2, देवरी- सागर 15.2, गढ़ाकोटा 15.1,  जुन्नारदेव 15.0, भैंदर 15.0, सारंगपुर 15.0, रीवा-शहर 14.8, जैतहरी 14.4, जैसीनगर 14.3,  परासिया  14.1,  कट्ठी वाड़ा 14.0,स्ली मानाबाद 13.3, भाभरा 13.2, अमानगंज 13.2.  मि मी वर्षा दर्ज़ की गई। टीकमगढ़ एवं रतलाम जिले में अति भारी वर्षा तथा इंदौर, कटनी, विदिशा , छतरपुर, धार, मंदसौर, झाबुआ और उज्जैन जिलों में भारी वर्षा हुई। 1 जून से 5  सितंबर तक दीर्घावधि औसत से मप्र में 25  % अधिक वर्षा हुई है। पूर्वी मप्र में औसत से 22 % अधिक तथा पश्चिमी मप्र में औसत से 28 % अधिक वर्षा हुई है।

मौसमी परिस्थितियां –  एक सुस्पष्ट निम्न दाब  क्षेत्र   उत्तर – पश्चिमी मध्यप्रदेश  और  संलग्न  पूर्वी राजस्थान पर स्थित है ।इससे जुड़ा चक्रवातीय परिसंचरण  मध्य समुद्र तल से 7.6 किमी  की ऊंचाई पर सक्रिय है। इसके पश्चिम  उत्तर – पश्चिम  की ओर आगे बढ़ते रहने और 7 सितंबर  की सुबह तक दक्षिण  राजस्थान और संलग्न उत्तरी  गुजरात पर एक अवदाब  (डिप्रेशन )  में परिवर्तित  होने की संभावना है।  वर्तमान में मानसून  ट्रफ , जैसलमेर,  उत्तर – पश्चिमी  मध्य प्रदेश और संलग्न पूर्वी राजस्थान  पर अवस्थित  सुस्पष्ट निम्न दाब क्षेत्र के केंद्र , सीधी,  डाल्टनगंज, दीघा और फिर  दक्षिण-पूर्व  की ओर पूर्व- मध्य बंगाल की खाड़ी तक मध्य  समुū तल से 0.9 किमी  की ऊंचाई पर विस्तृत  है। एक ऊपरी हवा का  चक्रवातीय  परिसंचरण  उत्तर – पूर्व  अरब सागर और  संलग्न  गुजरात तट पर सक्रिय है। एक  ट्रफ   उत्तर – पूर्व  अरब सागर से  सौराष्ट्र ,  दक्षिण  गुजरात,  उत्तर – पश्चिमी   मध्यप्रदेश  और  संलग्न पूर्वी राजस्थान  पर  अवस्थित   स्पष्ट निम्न दाब क्षेत्र से जुड़े  चक्रवातीय परिसंचरण से  होते  हुए  उत्तर – पश्चिमी  बंगाल की खाड़ी तक  मध्य   समुद्र तल से 1.5 और 5.8 किमी  की ऊंचाई के मध्य  विस्तृत है।

पूर्वानुमान – मौसम केंद्र ने झाबुआ, रतलाम, मंदसौर और  नीमच जिलों में कहीं -कहीं झंझावात / वज्रपात के साथ अति भारी वर्षा का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। जबकि सिहोर, राजगढ़,  नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, खंडवा, खरगोन , बड़वानी, अलीराजपुर, धार, इंदौर,  उज्जैन , देवास, शाजापुर, आगर, गुना,  श्योपुरकलां और नरसिंहपुर जिलों में कहीं -कहीं झंझावात / वज्रपात के साथ भारी वर्षा का येलो अलर्ट जारी किया है। राज्य के शेष जिलों में कुछ/ अनेक / अधिकांश स्थानों पर वर्षा होगी या गरज -चमक के साथ बौछारें पड़ेंगी।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture