Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राष्ट्रीय कृषि समाचार (National Agriculture News)

नकली खाद-बीज की शिकायत दर्ज करें 1800-180-1551 पर

03 सितम्बर 2025, नई दिल्ली: नकली खाद-बीज की शिकायत दर्ज करें 1800-180-1551 पर – केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण और ग्रामीण विकास मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि किसानों की समस्याओं का त्वरित और उचित समाधान सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। कृषि भवन, नई दिल्ली में आयोजित उच्चस्तरीय बैठक में उन्होंने मंत्रालय के विभिन्न पोर्टल्स और किसान कॉल सेंटर पर आ रही शिकायतों की समीक्षा की।

शिवराज सिंह चौहान ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि हर शिकायत का समय पर और सही समाधान हो, ताकि किसानों का भरोसा बना रहे। उन्होंने कहा कि केवल योजनाएँ बनाना ही पर्याप्त नहीं है, उनका सही क्रियान्वयन ज़रूरी है। किसानों की संतुष्टि ही हमारा मुख्य ध्येय है।

केंद्रीय मंत्री ने नकली खाद, बीज और कीटनाशकों के मामलों में सख्त कार्रवाई करने को कहा। उन्होंने बताया कि जिन कंपनियों की वजह से किसानों की फसल खराब हुई है, उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है और लाइसेंस निलंबित करने की कार्रवाई की जा रही है।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

शिवराज सिंह चौहान ने किसानों से अपील की कि वे अपनी समस्याएँ सीधे दर्ज करवाएँ। इसके लिए सरकार ने टोल-फ्री नंबर 1800-180-1551 जारी किया है। किसान भाई-बहन इस नंबर पर कॉल करके अपनी शिकायतें दर्ज करा सकते हैं।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

उन्होंने कहा कि वे स्वयं नियमित रूप से शिकायतों की समीक्षा करेंगे और किसानों से सीधा संवाद भी करेंगे, ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि समाधान सही तरीके से हो रहा है।

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com