राज्य कृषि समाचार (State News)

मध्यप्रदेश के 10 जिलों में अति भारी वर्षा की चेतावनी

24 जुलाई 2025, इंदौर: मध्यप्रदेश के 10 जिलों में अति भारी वर्षा की चेतावनी – मौसम केंद्र, भोपाल से मिली जानकारी के अनुसार पिछले  24 घंटों  के दौरान,  मध्य प्रदेश  के इंदौर,  उज्जैन ,रीवा संभागों के जिलों में कुछ स्थानों पर; भोपाल, नर्मदापुरम, ग्वालियर ,चंबल, जबलपुर, शहडोल, सागर संभागों के जिलों में अधिकांश  स्थानों पर वर्षा  दर्ज़ की गई एवं शेष सभी संभागों के जिलों में मौसम  मुख्यतः शुष्क रहा ।

Advertisement1
Advertisement

वर्षा के प्रमुख आंकड़े ( मि मी में ) – मकसूदनगढ़ 148.0, नरसिंहगढ़ 135.2, इटारसी 120.8, चंदेरी 113.0, सिलवानी 106.0, मालथौन 106.0, गोहपारु  99.0, जीरापुर 98.0, बरेली 90.4, कोतमा 88.0, पचमढ़ी 82.8, मुंगावली 82.0, बीना 80.6, राघौगढ़ 79.0, मुरैना 76.0, ब्या वरा 75.1, अटेर 74.2,  खिलचीपुर 73.4, गोरमी 73.0, अमरपुर 72.3, बिलहरी 70.0,समनापुर 68.1,  वेंकट नगर 67.0,  पथरिया  67.0, बजाग 66.0, छिंदवाड़ा 64.8,  डोलरिया  64.2, बमोरी 64.0, ईसागढ़ 60.0,  लालबर्रा  56.0, गुना 56.0, अमरकंटक 55.0, मलाजखंड53.5, बिछिया  52.8, डिंडोरी  51.1, देवेंद्र नगर 51.0, देवरी- सागर 50.5, चांद 50.2,  करांजिया  50.0, बिजुरी 49.2, पटेरा 49.0, बड़ौदा 48.0,  नर्मदा पुरम 46.4, गढ़ाकोटा 43.0,केवलारी 42.0, राजगढ़ 40.3, किरनापुर 40.2, करेरा 40.0,  ग्वालियर  38.4, ओरछा 38.0, नसरुल्लागंज 38.0, जैतहरी 37.4,  वारासिवनी  36.3,  बैरसिया  36.1, सिवनी मालवा 36.0,बेनीबारी 35.4, चौराई 35.0, मवई 35.0, मोहनगढ़ 35.0, रहटी 34.2, मेहंदवानी 34.0, पोरसा 33.0, कैलाश 33.0, बाड़ी 33.0,  खनियाधाना 33.0, बिरसा 32.6, सिंहा वल 32.6,
परसवाड़ा 32.4, कटनी 32.0, खुरई 31.5, सोहागपुर-शहडोल 31.0, बुधनी 30.8, मटियारी  30.0, शमशाबाद 30.0, बालाघाट 29.8,  जुन्नार देव 29.8,  कट्ठी वाड़ा 29.0, बाग 29.0, बैहर28.2, टिमरनी 28.2, बीजाडांडी  28.2, बटियागढ़ 28.0, बेगमगंज 27.4,  श्यो पुर 27.2, कु रवाई 27.2,  सेंवढ़ा  27.0, बीरपुर 27.0, बदरवास 27.0,  कन्नौद  26.0, कुं डम 26.0, जावद 26.0,  परासिया  25.2, मंडला 25.2, तिरोड़ी 25.0  और  पिछोर  में 25.0 मि मी वर्षा दर्ज़  की  गई। – गुना, राजगढ़ और नर्मदापुरम जिलों में अति भारी वर्षा और सागर, शहडोल, अनूपपुर, डिंडोरी , कटनी, दमोह, छिंदवाड़ा, अशोकनगर, रायसेन, मुरैना और भिंड जिलों में भारी वर्षा हुई। 1  जून से 24  जुलाई तक दीर्घावधि औसत से मप्र में 49  % अधिक वर्षा हो चुकी है।  पूर्वी मप्र में औसत से 65  % अधिक तथा पश्चिमी मप्र में औसत से 34 % अधिक वर्षा हो चुकी है।

मौसमी परिस्थितियां – एक निम्न दाब क्षेत्र   उत्तरी  बंगाल की खाड़ी के मध्य  भागों पर  अवस्थित  है। इससे जुड़ा चक्रवातीय परिसंचरण  मध्य समुद्र  तल से 7.6 किमी  की ऊंचाई पर सक्रिय है। अगले 24 घंटों के दौरान इसके एक  सुस्पष्ट  निम्न दाब क्षेत्र  में परिवर्तित होने की संभावना है। अगले 48 घंटों के दौरान इसके पश्चिम – उत्तर – पश्चिम की ओर पश्चिम बंगाल और संलग्न  उत्तरी  ओडिशा तटों की ओर बढ़ने की संभावना है।  वर्तमान में मानसून ट्रफ ,  मध्य समुद्र  तल पर  श्री  गंगानगर, सिरसा, मेरठ, हरदोई, पटना, जमशेदपुर, दीघा से होकर  दक्षिण – पूर्व  की ओर उत्तरी  बंगाल की खाड़ी के  मध्य  भागों पर बने निम्न दाब क्षेत्र  के  केंद्र तक विस्तृत  है। एक  ट्रफ  विदर्भ  से दक्षिण छत्तीसगढ़ होते  हुए  उत्तरी  बंगाल की खाड़ी के मध्य भागों पर बने निम्न दाब क्षेत्र से जुड़े चक्रवातीय परिसंचरण तक विस्तृत है। ऊपरी हवा का चक्रवातीय परिसंचरण , दक्षिण – पश्चिम  राजस्थान  के ऊपर  मध्य समुद्र  तल से 3.1 किमी  की ऊंचाई पर  सक्रिय  है।ऊपरी हवा का एक अन्य  चक्रवातीय परिसंचरण , पूर्वी उत्तर प्रदेश के ऊपर  ऊपर  मध्य तल से 1.5   किमी की ऊंचाई पर सक्रिय है।

पूर्वानुमान – मौसम केंद्र ने अगले 24  घंटों में राजगढ़, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, जबलपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, बालाघाट और पांढुर्ना जिलों में कहीं -कहीं झंझावत / वज्रपात के साथ अति भारी वर्षा  की  चेतावनी दी है और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।  जबकि विदिशा , रायसेन, सिहोर,  नर्मदा पुरम, बैतूल, हरदा, शाजापुर, आगर, मंदसौर, नीमच,  ग्वालियर , दतिया  और  मुरैना जिलों में कहीं -कहीं भारी वर्षा का येलो अलर्ट जारी किया है। राज्य के शेष जिलों में कुछ / अनेक / अधिकांश स्थानों पर झंझावत / वज्रपात के साथ वर्षा या गरज चमक के साथ  बौछारें पड़ने का अनुमान  जताया है।

Advertisement8
Advertisement
Advertisements
Advertisement3
Advertisement

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्रामव्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

Advertisement8
Advertisement

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.en.krishakjagat.org

Advertisements
Advertisement5
Advertisement