Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

जैविक कपास संभावना तलाशने जापानी आए निमाड़

28 फ़रवरी 2025, खरगोन: जैविक कपास संभावना तलाशने जापानी आए निमाड़ – विश्व में जैविक कपास से निर्मित उत्पाद की बढ़ती मांग ने जैविक तरीके से कपास उत्पादक क्षेत्रों के किसानों को भविष्य में अच्छे दाम मिलने की संभावना के बीच निजी कंपनियां विशेषकर आदिवासी अंचलों में जैविक कपास उत्पादन की संभावना तलाश रही हैं। जिले के भीकनगांव स्थित कृषि विभाग के प्रक्षेत्र पर जापान की निजी फास्ट रिटेलिंग कंपनी यूनिक्यूलो के प्रतिनिधि श्री टकासी कुरीडो, श्री अमार लोखंडवाला एवं उनकी बेंगलूरू से आई टीम ने कृषि फार्म का निरीक्षण किया। उल्लेखनीय है की कंपनी द्वारा पूर्व में कर्नाटक, महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश के अन्य कपास उत्पादक क्षेत्र का भी निरीक्षण किया जा चुका है। किंतु कृषि विभाग के भीकनगांव एवं धार कृषि प्रक्षेत्रों का अध्ययन कर जैविक कपास उत्पादन के लिए अनुकूल समझा है।

विशेषज्ञों का मानना है कि सिंचाई संसाधनों में सुधार और जैविक बीजों की उपलब्धता सुनिश्चित करके यहां जैविक कपास उत्पादन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया जा सकता है।

भ्रमण दल में नोडल अधिकारी संयुक्त संचालक कृषि भोपाल श्री रेखा सिंह सिसोदिया, निजी कंपनी के बेंगलुरु से आये प्रतिनिधि जिले के परियोजना संचालक आत्मा श्री एम. एस. कनाश, सहायक संचालक कृषि श्री प्रकाश ठाकुर, वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी वी रामलाल मौर्य, बीज निगम एवं बीज प्रमाणीकरण संस्था, कृषि विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com