Ad DesktopAd TabletAd Mobile
पशुपालन (Animal Husbandry)राज्य कृषि समाचार (State News)

पशुपालकों के घर पहुंची कलेक्टर

28 दिसंबर 2025, नरसिंहपुर: पशुपालकों के घर पहुंची कलेक्टर – दुग्ध समृद्धि संपर्क अभियान” के द्वितीय चरण के तहत कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह गत दिनों जिले की जनपद पंचायत चावरपाठा के ग्राम विष्णुपुर पशुपालकों के घर पहुंची। उन्होंने पशुपालकों से सीधा संवाद किया। इस दौरान सीईओ जिला पंचायत श्री गजेन्द्र सिंह नागेश भी मौजूद थे।  

कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह ने किसानों से उनके द्वारा किए जा रहे पशुपालन के संबंध में चर्चा की। उन्होंने वैज्ञानिक पद्धतियों और बेहतर प्रबंधन के जरिए दुग्ध उत्पादन में वृद्धि कर एक लाभकारी व्यवसाय बनाने पर जोर दिया। कलेक्टर ने पशुओं के लिए संतुलित आहार, नस्ल सुधार और नियमित टीकाकरण के महत्व को समझाया। पशुपालन विभाग के उप संचालक डॉ. सुनील बृजपुरिया ने पशुपालन को कैसे लाभ का धंधा बनाया जा सकता है, इस पर तकनीकी पहलू से पशुपालकों को अवगत कराया।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile