State News (राज्य कृषि समाचार)

मध्यप्रदेश के चार ज़िलों में अति भारी वर्षा की चेतावनी

Share

21 जुलाई 2023, इंदौर: मध्यप्रदेश के चार ज़िलों में अति भारी वर्षा की चेतावनी – मौसम केंद्र , भोपाल से मिली जानकारी के अनुसार पिछले 24 घंटों  के दौरान मध्यप्रदेश के नर्मदापुरम, उज्जैन संभागों के ज़िलों में कई जगह,इंदौर और जबलपुर संभागों के ज़िलों में अनेक जगह , भोपाल और शहडोल संभागों के ज़िलों में कुछ जगह और चंबल, रीवा और सागर संभागों के ज़िलों में कहीं -कहीं वर्षा दर्ज़ की गई। सीहोर और खंडवा ज़िलों में भारी से अति भारी वर्षा और इंदौर, देवास, हरदा, रतलाम  और नर्मदापुरम ज़िलों में  भारी वर्षा , जबकि  छिंदवाड़ा , मंडला, बैतूल,आगर और उज्जैन ज़िलों  में मध्यम से भारी वर्षा दर्ज़ की गई। 1 जून से 22 जुलाई तक मध्यप्रदेश में दीर्घावधि औसत से 13 % अधिक वर्षा हो चुकी है। पूर्वी मध्यप्रदेश में औसत से 4 % अधिक और पश्चिमी मध्यप्रदेश में औसत से 22 % अधिक वर्षा हो चुकी है।

मध्यप्रदेश में जिन ज़िलों के विभिन्न स्थानों पर  20 मिमी या इससे अधिक वर्षा हुई है , उनके आंकड़े मिमी में इस प्रकार हैं –

पूर्वी मध्यप्रदेश –  परासिया ( छिंदवाड़ा )  62.0 , जुन्नारदेव  52.4 ,बीजाडांडी ( मंडला ) 54.2 ,बिछिया 42.6 ,मंडला 38.0 , बरगी ( जबलपुर )  24.0 , बजाग (  डिंडोरी) 20.0 मिमी वर्षा दर्ज़ की गई।                                                                

पश्चिमी मध्यप्रदेश – न्यू हरसूद ( खंडवा )  150.0 , खालवा 120.0 ,इच्छावर ( सीहोर ) 138.0 ,आष्टा  एडब्ल्यूएस 67.0 ,नसरुल्लागंज  58.0 ,रेहटी 48.2 ,जावर   22.0 , हातोद ( इंदौर ) 93.5 ,इंदौर  66.9 , सांवेर 55.6 ,महू  25.0 ,सोनकच्छ ( देवास ) 85.0 , उदयनगर  51.4 , खातेगांव 54.0 , सतवास   48.0 , देवास एडब्ल्यूएस 47.0 , टोंकखुर्द  34.0 , बागली  27.0  ,खिरकिया (हरदा)एआरजी 76.2 , हरदा  57.7, टिमरनी  43.4 ,आलोट (रतलाम )   73.0   ,जावरा  34.0 , ताल 31.0 , बाजना  27.0  , पिपरिया ( नर्मदापुरम )  64.6 , सोहागपुर  59.6 , इटारसी  40.4 , नर्मदापुरम  27.2  , सिवनी मालवा  27.0  ,बारोड़ ( आगर मालवा ) 62.0 , चिचोली ( बैतूल )  57.1 , प्रभातपट्टनम  44.2 , भीमपुर  42.0 ,घोड़ाडोंगरी 31.0 ,शाहपुर  27.0 , नागदा ( उज्जैन ) 52.0 ,उज्जैन एडब्ल्यूएस 37.0 , खाचरौद  32.0 ,  झारड़ा  24.0  , महिदपुर 23.0 , नलखेड़ा ( आगर मालवा ) 51.0 , सुसनेर  27.4 ,पुनासा डेम ( खंडवा ) 38.0 , बरेली ( रायसेन ) 33.4 ,बड़वाह ( खरगोन )    29.0 ,भीकनगांव  28.0 ,  खरगोन एडब्ल्यूएस 26.2 , धार एडब्ल्यूएस  24.3 और पीथमपुर   23.0  मिमी वर्षा दर्ज़ की गई।

मौसम केंद्र ने 22  जुलाई की प्रातः 8 :30  बजे तक का मौसम का जो पूर्वानुमान व्यक्त किया है , उसके अनुसार  बैतूल , रतलाम,उज्जैन और आगर ज़िलों में कहीं-कहीं  भारी से अति भारी वर्षा और वज्रपात होने की संभावना है। जबकि छिंदवाद, सीहोर,हरदा, खंडवा , खरगोन , इंदौर और देवास ज़िलों में पिछले 24  घंटों में हुई भारी वर्षा की सततता में  भारी वर्षा और वज्रपात की संभावना है। इन ज़िलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं नरसिंहपुर, सिवनी,बालाघाट ,रायसेन,नर्मदापुरम,बड़वानी,झाबुआ, धार,शाजापुर , मंदसौर और नीमच ज़िलों में भारी वर्षा का यलो अलर्ट जारी किया गया है। आज 21जुलाई  के वर्षा नक़्शे में  गहरा नीला रंग 60 % से इससे अधिक वर्षा, हल्का नीला रंग 20 % से अधिक लेकिन  60 % से कम वर्षा ,हरा रंग  -19 से +19  % तक सामान्य वर्षा, लाल रंग  -20 से -59 % वर्षा, पीला रंग – 60 से -99 % वर्षा और ग्रे रंग -100 % अर्थात अवर्षा का संकेत है।  

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )

Share
Advertisements