Ad DesktopAd TabletAd Mobile
एग्रीकल्चर मशीन (Agriculture Machinery)राज्य कृषि समाचार (State News)

आधुनिक कृषि उपकरणों को देखकर आकर्षित हुए किसान  

27 दिसंबर 2025, रीवा: आधुनिक कृषि उपकरणों को देखकर आकर्षित हुए किसान –  रीवा जिले के बसामन मामा में गत दिवस किसान सम्मेलन का आयोजन किया गया। किसान सम्मेलन में केंद्रीय गृहमंत्री श्री अमित शाह, प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव तथा उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल शामिल हुए। सम्मेलन के साथ कृषि विभाग कृषि अभियांत्रिकी विभाग द्वारा आधुनिक कृषि उपकरणों की आकर्षक और विशाल प्रदर्शनी लगाई गई। आधुनिक कृषि उपकरणों को देखकर किसान आकर्षित हुए। किसानों ने उपकरणों के संबंध में कृषि वैज्ञानिकों और इंजीनियरों से उत्सुकता के साथ जानकारी ली।

इस संबंध में सहायक संचालक कृषि अभियांत्रिकी ने बताया कि प्रदर्शनी में हल से लेकर हार्वेस्टर तक के आधुनिक कृषि उपकरणों का प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शनी के माध्यम से किसानों को नरवाई के प्रबंधन की जानकारी दी गई। प्रदर्शनी में जीरो टिलेज सीड कम फर्टिलाइजर ड्रिल, मल्चर, सुपर सीडर, हैप्पी सीडर, स्मार्ट सीडर, बेलर, हे-रेक तथा स्लेशर जैसे आधुनिक उपकरण प्रदर्शित किए गए। इनके उपयोग से नरवाई से खाद बनाने और आसानी से फसलों की बोनी की तकनीक बताई गई। प्रदर्शनी में रोटरी ट्रिलर, धान का रोपा लगाने वाली मशीन, चीसल प्लाऊ, यूरिया और दवा का छिड़काव करने वाले ड्रोन तथा लेजर लैण्ड लेबरल प्रदर्शित किए गए। प्रदर्शनी में खाद्य प्रसंस्करण और मूल्य संवर्धन से जुड़े उपकरण जैसे दालमिल, राइसमिल तथा पल्वनाइजर का भी प्रदर्शन किया गया।

सहायक संचालक ने बताया कि किसान सम्मेलन में आयोजित प्रदर्शनी में कृषि अभियांत्रिकी संचालनालय से जुड़े 49 कृषि उपकरण निर्माताओं द्वारा 105 कृषि उपकरणों का प्रदर्शन किया गया। किसानों को आधुनिक उपकरणों की तकनीक तथा उससे जुड़े साहित्य का वितरण किया गया। प्रदर्शनी में एक ही स्थान पर सभी आधुनिक कृषि उपकरण देकर कई किसानों ने इनकी जानकारी ली। कृषि अभियांत्रिकी विभाग के संभागीय कार्यालय रीवा और शहडोल तथा जिले के अमले ने मिलकर प्रदर्शनी को  सफल बनाया ।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें