सब्जी और फूलों की खेती से बदली टीकमगढ़ के किसान की किस्मत, आय में हुई शानदार बढ़ोतरी
14 अप्रैल 2026, भोपाल: सब्जी और फूलों की खेती से बदली टीकमगढ़ के किसान की किस्मत, आय में हुई शानदार बढ़ोतरी – मध्यप्रदेश के टीकमगढ़ जिले के ग्राम गुदनवारा के प्रगतिशील किसान श्री प्रागीलाल अहिरवार एवं उनके पुत्र जगदीश अहिरवार ने अपनी मेहनत और नवाचार से खेती को लाभ का व्यवसाय बना दिया है। पारंपरिक खेती से हटकर उन्होंने सब्जियों एवं फूलों की उन्नत खेती अपनाई, जिससे उनकी आय में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है।
कृषक अहिरवार वर्तमान में बैगन, टमाटर, मिर्च जैसी विभिन्न सब्जियों के साथ-साथ गेंदे के फूल की खेती कर रहे हैं। उन्होंने आधुनिक तकनीकों जैसे उन्नत बीज, उचित सिंचाई प्रबंधन एवं समय-समय पर फसल सुरक्षा उपायों को अपनाकर बेहतर उत्पादन प्राप्त किया है। गेंदे के फूल की खेती से उन्हें त्यौहार के सीजन एवं स्थानीय बाजार में अच्छा मुनाफा मिल रहा है।
उनकी सफलता से प्रेरित होकर क्षेत्र के अन्य किसान भी अब पारंपरिक फसलों के साथ-साथ सब्जी एवं फूलों की खेती की ओर आकर्षित हो रहे हैं। श्री अहिरवार का कहना है कि यदि किसान सही तकनीक और योजना के साथ खेती करें, तो कम लागत में अधिक लाभ कमाया जा सकता है।
कृषि विभाग द्वारा भी उन्हें समय-समय पर तकनीकी मार्गदर्शन प्रदान किया गया, जिससे उनकी खेती और अधिक उन्नत बनी।
आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

