Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

राजस्थान के संगरिया में पशुचिकित्साधिकारी के रिक्त पदों को जल्द भरा जाएगा

27 जुलाई 2023, जयपुर: राजस्थान के संगरिया में पशुचिकित्साधिकारी के रिक्त पदों को जल्द भरा जाएगा – पशुपालन मंत्री श्री लालचंद कटारिया ने गत दिवस विधानसभा में बताया कि पशु चिकित्‍सा संस्‍थाओं के भवन निर्माण कार्य विभाग के नाम भू-स्‍वामित्‍व के दस्‍तावेज उपलब्‍ध होने पर वित्‍तीय संसाधनों की उपलब्‍धता अनुसार प्राथमिकता से करवाये जाते हैं।

पशुपालन मंत्री प्रश्नकाल में इस संबंध में सदस्य द्वारा पूछे गये पूरक प्रश्नों का जवाब दे रहे थे। उन्होंने कहा कि विधानसभा क्षेत्र संगरिया में पशुचिकित्साधिकारियों के रिक्त पदों को आरपीएससी द्वारा भर्ती प्रक्रिया में 900 पदों की भर्ती से भर लिया जाएगा।

इससे पहले विधायक श्री गुरदीप सिंह के मूल प्रश्न के लिखित जवाब में उन्होंने बताया कि विधानसभा क्षेत्र संगरिया में विभिन्न श्रेणीयों की कुल 48 पशु चिकित्‍सा संस्‍थायें स्‍वीकृत हैं, जिनमें 5 प्रथम श्रेणी पशु चिकित्‍सालय, 12 पशु चिकित्‍सालय तथा 31 पशु चिकित्‍सा उपकेन्‍द्र शामिल हैं। उन्होंने संगरिया में स्‍वीकृत पशु चिकित्‍सा संस्‍थाओं में पशु चिकित्‍सा अधिकारी एवं पशुधन सहायक के स्‍वीकृत एवं रिक्‍त पदों कि रिक्ति का दिनांकवार विवरण सदन के पटल पर रखा।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

 श्री कटारिया ने स्पष्ट किया कि रिक्‍त पदों को कार्मिकों की उपलब्‍धता के अनुसार भरा जाता है। उन्होंने बताया कि संगरिया में विभिन्‍न श्रेणी की कुल 48 पशु चिकित्‍सा संस्‍थायें स्‍वीकृत हैं, जिनमें से 32 पशु चिकित्‍सा संस्‍थाओं हेतु राजकीय भवन उपलब्‍ध है तथा 16 पशु चिकित्‍सा संस्‍थायें राजकीय भवन विहीन हैं, जो वर्तमान में पंचायत द्वारा प्रदत्त या वैकल्पिक व्यवस्‍था में उपलब्ध करवाए गये भवनों में संचालित हैं।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )