राज्य कृषि समाचार (State News)

सिवनी में 29-30 मार्च को पुष्प-फल-सब्जी महोत्सव, किसानों को मिलेगी नई तकनीकों की जानकारी

30 मार्च 2026, सिवनी: सिवनी में 29-30 मार्च को पुष्प-फल-सब्जी महोत्सव, किसानों को मिलेगी नई तकनीकों की जानकारी – मध्यप्रदेश के सिवनी जिले की कलेक्टर श्रीमती शीतला पटले के मार्गदर्शन में उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग, जिला सिवनी द्वारा जिला स्तरीय सेमिनार एवं पुष्प-फल-सब्जी महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इस आयोजन का उद्देश्य किसानों एवं उद्यमियों को उद्यानिकी फसलों की आधुनिक तकनीकों, प्रसंस्करण एवं विपणन से संबंधित जानकारी उपलब्ध कराना है।

कार्यक्रम का उद्घाटन सत्र 29 मार्च 2026 को प्रातः 10 बजे कंपनी गार्डन, सिवनी में आयोजित होगा, जबकि समापन सत्र 30 मार्च 2026 को होगा। कलेक्टर श्रीमती पटले ने जिले के कृषकों, उद्यमियों एवं आम नागरिकों से इस महोत्सव में अधिक से अधिक संख्या में सहभागिता कर लाभ लेने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन किसानों की आय वृद्धि एवं नवाचार को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। 

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

Advertisements