राज्य कृषि समाचार (State News)

निवाड़ी जिले में नाबार्ड के नए कार्यालय की स्थापना

श्री सुनील सागर बने पहले जिला विकास प्रबंधक

29 मई 2026, निवाड़ीनिवाड़ी जिले में नाबार्ड के नए कार्यालय की स्थापना – राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड) ने निवाड़ी जिले में समग्र विकास, ऋण संवर्धन और अपनी विकासात्मक पहलों को और अधिक गति देने के लिए एक समर्पित जिला विकास प्रबंधक (DDM) की पदस्थापना करने का निर्णय लिया है। पूर्व में निवाड़ी जिला, टीकमगढ़ जिले के साथ संबद्ध (Tagged) था। निवाड़ी के एक ‘प्रधानमंत्री धन-धान्य योजना’ जिला होने के कारण यहाँ स्वतंत्र अधिकारी की नियुक्ति से ग्रामीण विकास को एक नई दिशा मिलेगी।

इस विशेष अवसर पर नाबार्ड के सहायक महाप्रबंधक (AGM-DD) श्री मिर्ज़ा फ़ैसल बेग (टीकमगढ़) और नवनियुक्त जिला विकास प्रबंधक (DDM) श्री सुनील सागर ने निवाड़ी जिला कलेक्टर श्रीमती जमुना भिड़े (IAS) तथा मुख्य कार्यपालन अधिकारी (CEO) जिला पंचायत से शिष्टाचार भेंट की। नाबार्ड अधिकारियों ने कलेक्टर महोदया और सीईओ जिला पंचायत को पुष्पगुच्छ भेंट कर जिले के कृषि एवं ग्रामीण विकास से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की।

कलेक्टर को सौंपे गए पत्र में मुख्य महाप्रबंधक (मध्य प्रदेश क्षेत्रीय कार्यालय) श्रीमती सी. सरस्वती ने बताया कि ऋण और बुनियादी ढांचे की निगरानी हेतु  नवनियुक्त DDM श्री सुनील सागर जिले में ऋण योजना निर्माण, इसकी निगरानी, बैंकों, लाइन विभागों तथा अन्य हितधारकों के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करने का कार्य करेंगे।

 नाबार्ड के प्रमुख प्रयास: नाबार्ड जिले में सतत एवं समावेशी कृषि, जलग्रहण क्षेत्र विकास, बागवानी (वाड़ी) विकास, किसान उत्पादक संगठनों (FPOs) का गठन और ग्रामीण अवसंरचना विकास निधि (RIDF) के अंतर्गत ग्रामीण बुनियादी ढांचों के निर्माण जैसे महत्वपूर्ण कार्यों को बढ़ावा देगा। मुलाकात के दौरान कलेक्टर श्रीमती जमुना भिड़े ने नाबार्ड के इस कदम का स्वागत किया और जिले के सर्वांगीण विकास के लिए प्रशासन की ओर से निरंतर सहयोग और समर्थन का आश्वासन दिया। इस नए कार्यालय और अधिकारी की नियुक्ति से स्थानीय किसानों, कृषक समूहों और ग्रामीण बुनियादी ढांचे को सीधे तौर पर बड़ा लाभ मिलेगा।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

Advertisements