State News (राज्य कृषि समाचार)

फसल कटाई एवं अनाज भण्डारण के लिए किसानों को उपयोगी सलाह

Share

06 मार्च 2024, ग्वालियर: फसल कटाई एवं अनाज भण्डारण के लिए किसानों को उपयोगी सलाह – रबी मौसम की फसलों की कटाई का वक्त आ चुका है। इस बात को ध्यान में रखकर कृषि विशेषज्ञों ने किसान भाईयों को फसल कटाई और अनाज का ठीक ढंग से भण्डारण करने की सलाह दी है।

कृषि विशेषज्ञों के अनुसार अनाज का ठीक ढंग से भण्डारण न होने से अम्लीयता बढ़ जाती है और अनाज में दुर्गन्ध आने लगती है। फफूँद लगने से अनाज का रंग काला होकर बदरंग हो जाता है, जिससे उपज के अच्छे दाम नहीं मिलते। साथ ही फफूँद की वजह से अनाज जहरीला भी हो जाता है, जो तमाम जानलेवा बीमारियों को जन्म देता है। उचित भण्डारण न होने से बीज की अंकुरण क्षमता भी घट जाती है। इसलिए किसान भाईयों को पूरी सावधानी के साथ अनाज का भण्डारण करना चाहिए।

किसानों  को सलाह दी गई है कि फसल की कटाई शुष्क मौसम में और फसल के पूर्ण रूप से पकने के बाद ही करना चाहिए। अनाज भण्डारण साफ-सुथ तो उन्हें सीमेंट लगाकर बंद कर देना चाहिए। यदि चूहों ने बिल बना लिए हों तो कांच एवं कंक्रीट भरकर सीमेंट लगाना सही रहता है। दरवाजे खिड़कियाँ बाहर खुलने वाली हों और उनमें बारीक जाली लगी होनी चाहिए। भण्डारगृह या गोदामों की पुताई चूने में फिटकरी या 50 प्रतिशत मेलाथियान मिलाकर करना सही रहता है।

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्रामव्हाट्सएप्प)

Share
Advertisements