Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

चने का अधिक उत्पादन देने वाली नवीन किस्मों का उपयोग करें- डीडीए खरगोन

23 अक्टूबर 2024, खरगोन: चने का अधिक उत्पादन देने वाली नवीन किस्मों का उपयोग करें- डीडीए खरगोन – वर्तमान में चना बुवाई की तैयारी चल रही है। ऐसी स्थिति में कृषि विभाग द्वारा किसानों को सलाह दी गई है कि चने का अधिक उत्पादन देने वाली नवीन किस्मों का उपयोग करें।  

उप संचालक कृषि श्री एमएस सोलंकी ने किसानों को सलाह दी है कि 15 अक्टूबर से 15 नवम्बर तक चने की बुवाई करें। बीज की बुवाई से पहले बीज उपचार अनिवार्य रूप से करे जिसमें जैविक फफूंदनाशक के रूप में ट्राइकोडर्मा विरडी का उपयोग करे। इसके अतिरिक्त 02 ग्राम थायरम प्लस 01 ग्राम कार्बेन्डाजिम प्रति किलो बीज या वीटावेक्स 02 ग्राम/किलोग्राम से उपचारित करे। इसके उपरांत राइजोबियम एवं पी.एस.बी. कल्चर 05 ग्राम/किलोग्राम बीज के मान से उपचारित करे। चने की नवीन किस्मों जिनमें रोग प्रतिरोधक क्षमता रहती है एवं उनका उत्पादन भी अधिक होता है जैसे- आरवीजी-202, आरवीजी-203, आरवीजी-204, आरवीजी-205, जेजी-24, जेजी-36 की बुवाई करे।  

उप संचालक श्री सोलंकी ने बताया कि चने की यह किस्म जिले में बीज निगम, बीज उत्पादक समितियों एवं निजी विक्रेताओं के पास पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है। जिन खेतों में चना में उकठा रोग की समस्या हो उन खेतों में चने की बुवाई न करे। चने की बुवाई ब्रॉड बेड फरो या रिज फरो विधि से करे जिससे नमी संरक्षित रहकर उपज में वृद्धि होती है।  

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com