Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

650 रुपए प्रति बोरी में बेच रहा था यूरिया, पुलिस ने 32 बोरी अवैध उर्वरक किया जब्त

19 अगस्त 2025, बालाघाट: 650 रुपए प्रति बोरी में बेच रहा था यूरिया, पुलिस ने 32 बोरी अवैध उर्वरक किया जब्त – पुलिस थाना बहेला क्षेत्र के ग्राम रिसेवाड़ा में पुलिस एवं कृषि विभाग की संयुक्त टीम ने 15 अगस्त को बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से रखे गए उर्वरक का भंडाफोड़ किया। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 32 बोरी यानी लगभग 1.555 मीट्रिक टन अवैध उर्वरक जब्त किया है।

दुकानदार करता था अवैध विक्रय

ग्राम रिसेवाड़ा निवासी राधेश्याम पिता अनंतराम सोनवाने अपनी किराना दुकान एवं गोदाम में बिना अनुमति के रासायनिक उर्वरक का भंडारण और विक्रय कर रहा था। जांच के दौरान मौके पर ही कृषक हीरालाल बढ़ई पिता चंदन बढ़ई को 02 बोरी यूरिया (प्रति बोरी 45 किलो) अवैध रूप से ले जाते हुए पकड़ा गया। पूछताछ में हीरालाल ने बताया कि उसने यह यूरिया 650 रुपए प्रति बोरी के हिसाब से खरीदा है।

32 बोरी उर्वरक जब्त

गोदाम की तलाशी लेने पर कुल 32 बोरी उर्वरक मिला, जिसमें विभिन्न कंपनियों के यूरिया, एस.एस.पी. और एन.पी.के. शामिल थे। आरोपी राधेश्याम वैध दस्तावेज प्रस्तुत करने में असफल रहा।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

आरोपी पर केस दर्ज

पुलिस ने राधेश्याम सोनवाने के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 की धारा 3, 3(2)(d), 7 और उर्वरक (नियंत्रण) अधिनियम 1985 की धारा 3 एवं 7 के तहत अपराध क्रमांक 51/2025 दर्ज कर मामला पंजीबद्ध किया है।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

प्रशासन की अपील

जिला प्रशासन ने किसानों से अपील की है कि वे उर्वरक, बीज एवं अन्य कृषि सामग्री हमेशा अधिकृत विक्रेताओं से ही खरीदें। यदि कहीं अवैध बिक्री या भंडारण की जानकारी मिले तो तत्काल नजदीकी पुलिस थाना या कृषि विभाग को सूचित करें।

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com