राज्य कृषि समाचार (State News)

केंद्रीय राज्य मंत्री सागर के प्राकृतिक खेती सखी संवाद में होंगे शामिल

18 जून 2024, सागर: केंद्रीय राज्य मंत्री सागर के प्राकृतिक खेती सखी संवाद में होंगे शामिल – केंद्रीय राज्य मंत्री श्री बीएल वर्मा 18 जून को कृषि विज्ञान केंद्र सागर की सभा कक्ष में प्राकृतिक खेती सखी संवाद कार्यक्रम में शामिल होकर महिलाओं से संवाद करेंगे। कृषि विज्ञान केंद्र की नोडल अधिकारी श्री त्रिपाठी ने बताया कि केंद्र सरकार के सामाजिक न्याय अधिकारिता राज्य मंत्री श्री बीएल वर्मा 18 जून को सायं 4 बजे कृषि विज्ञान केंद्र में प्राकृतिक खेती से जुड़ी महिलाओं से संवाद कार्यक्रम में शामिल होंगे।

18 जून को प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी बनारस से किसानों को ₹6000 की सम्मान राशि का हस्तांतरण भी करेंगे। यह कार्यक्रम भी कृषि विज्ञान केंद्र सागर में किसान भाइयों एवं प्राकृतिक खेती से जुड़ी सखी महिलाओं को भी दिखाया जाएगा I

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्रामव्हाट्सएप्प)

Advertisements