राज्य कृषि समाचार (State News)

केंद्रीय संयुक्त सचिव ने कपास फसल का किया निरीक्षण

11 नवंबर 2024, खंडवा: केंद्रीय संयुक्त सचिव ने कपास फसल का किया निरीक्षण – खण्डवा जिले के पुनासा विकासखण्ड के विभिन्न ग्रामों में  शुक्रवार को  संयुक्त सचिव ,भारत सरकार दिल्ली श्री असित गोपाल द्वारा कपास फसल का निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने ग्राम दौलतपुरा के किसान रामपाल, ग्राम सुलगांव के किसान राहुल एवं ग्राम मोरघडी के किसान कड़वा के खेतों का भ्रमण किया और किसानों से चर्चा की। चर्चा के दौरान कृषकों द्वारा बताया गया कि भारतीय कपास निगम खण्डवा कपास फसल की समर्थन मूल्य पर खरीदी देरी से  प्रारम्भ करती है। जब तक किसान कपास फसल की आधे से अधिक की चुनाई कर विक्रय कर देते हैं। इससे किसानों को समर्थन मूल्य का लाभ  नहीं  मिल पाता है। किसानों ने कहा कि भारतीय कपास निगम खंडवा द्वारा कपास फसल की खरीदी अक्टूबर के प्रथम सप्ताह में  प्रारम्भ  होनी चाहिए। भारतीय कपास निगम खंडवा द्वारा खरीदी के जो मानक बनाए हैं उनको इस प्रकार परिवर्तन किया जाए, जिससे ज्यादा से ज्यादा कृषकों को लाभ मिल सकें।

किसानों ने बताया कि बी.टी. कपास के बीजों की उपलब्धता प्राइवेट कंपनियों पर निर्भर है। जिसका फायदा कंपनियां उठाती हैं। कंपनियों द्वारा एक ही समय में जिले की मांग अनुसार बीज उपलब्ध कराया जाना चाहिए। बी.टी. कपास बीज उत्पादन कार्यक्रम कराया जाए, ताकि किसानों को समय पर आसानी से बीज उपलब्ध हो सकें। पिंक बॉल वर्म कीट प्रतिरोधक बी.टी. कपास की बीजों की उपलब्धता कराई जाये।

भ्रमण के दौरान कलेक्टर श्री अनूप कुमार सिंह, अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) पुनासा श्री शिवम प्रजापति, उप संचालक कृषि श्री के.सी. वास्केल, कपास अनुसंधान केन्द्र खंडवा के वैज्ञानिक श्री डी.के. श्रीवास्तव, जिला विपणन अधिकारी श्री रोहित श्रीवास्तव सहित विभिन्न  अधिकारी व किसान उपस्थित थे।

Advertisements
Advertisement
Advertisement

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्रामव्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.en.krishakjagat.org

Advertisements
Advertisement
Advertisement