Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

केंद्रीय संयुक्त सचिव ने ओंकारेश्वर में व्यापारियों की बैठक ली

11 नवंबर 2024, खंडवा: केंद्रीय संयुक्त सचिव ने ओंकारेश्वर में व्यापारियों की बैठक ली – संयुक्त सचिव  भारत सरकार दिल्ली श्री असित गोपाल ने  शुक्रवार को एन.एच.डी.सी. ओंकारेश्वर के रेस्ट हाउस में खंडवा एसोसिएशन के व्यापारियों के साथ विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की। इस दौरान कलेक्टर श्री अनूप कुमार सिंह, अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) पुनासा श्री शिवम प्रजापति, उप संचालक कृषि श्री के.सी. वास्केल, कपास अनुसंधान केन्द्र खंडवा के वैज्ञानिक श्री डी.के. श्रीवास्तव, जिला विपणन अधिकारी श्री रोहित श्रीवास्तव, श्री एल. एस. मंडलोई अनुविभागीय कृषि अधिकारी, कृषि उपज मंडी खंडवा सचिव श्री ओ.पी. खेड़े सहित विभिन्न अधिकारी उपस्थित थे।

बैठक में व्यापारियों ने स्टेट मंडी टैक्स को कम करने, आर.सी.एम. टैक्स का समाधान करने के लिए कहा। साथ ही उन्होंने ऑर्गेनिक कपास का उचित सर्टिफिकेशन देने की बात कही जिससे किसान को अच्छा मूल्य व टेक्सटाइल सेक्टर को बढ़ावा मिले। उन्होंने कपास के नए बीज का उत्पादन करने की सलाह दी, जिससे किसानों को अच्छी आय मिल सके।

श्री गोपाल ने कहा कि कपास पर आधारित समस्याओं को जानने का मौका मिला है। किसानों एवं व्यापारियों का तालमेल बना रहना चाहिए। व्यापारियों और किसानों द्वारा जो समस्या बताई गई हैं उनका निराकरण कराने का प्रयास किया जायेगा।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com