उमरिया: जागरूकता के लिए पेड़ के नीचे लगी किसानों की पाठशाला
14 अप्रैल 2026, उमरिया: उमरिया: जागरूकता के लिए पेड़ के नीचे लगी किसानों की पाठशाला – उमरिया जिले में किसानों को खेती को लाभ का धंधा बनाने के उद्देश्य से कृषि विभाग द्वारा जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है । इसी कड़ी में ग्राम हथपुरा में पेड़ के नीचे किसानों की पाठशाला लगाई गई।
उपसंचालक कृषि विभाग संग्राम सिंह मरावी ने दल-बल के साथ गांव पहुंचकर किसानों के बीच बैठक कर उन्हें आधुनिक खेती के तरीकों और प्राकृतिक संसाधनों के बेहतर उपयोग की जानकारी दी। इस दौरान किसानों को पारंपरिक फसलों के साथ-साथ जंगलों और प्राकृतिक संपदा से मिलने वाले फल, पत्तियां और अन्य उत्पादों को एकत्रित कर उनका उचित विक्रय कर अतिरिक्त आय अर्जित करने के बारे मे बताया गया।
अधिकारियों ने किसानों को आय बढ़ाने के वैकल्पिक साधनों के बारे में भी विस्तार से समझाया। पाठशाला मे किसानों ने अपनी समस्याएं भी रखीं, जिनका कृषि विभाग के अधिकारियों द्वारा गंभीरता से निराकरण किया गया। किसानों को फसल उत्पादन बढ़ाने, लागत कम करने और बाजार से जुड़ने के तरीकों पर भी मार्गदर्शन दिया गया इसके साथ ही उपसंचालक कृषि विभाग ने किसानों से अपील की कि गेहूं की कटाई के बाद खेतों में पराली न जलाएं पराली को खाद के रूप में उपयोग करने के तरीके भी बताए गए, जिससे मिट्टी की उर्वरता बढ़ाई जा सके और पर्यावरण संरक्षण में भी मदद मिल सके।इस अवसर पर कृषि विभाग के कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में महिला व पुरुष किसान उपस्थित रहे।
आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

