राज्य कृषि समाचार (State News)

उज्जैन: रेज्ड बेड पद्धति से सोयाबीन बुवाई का कार्य प्रारंभ

30 जून 2026, उज्जैनउज्जैन: रेज्ड बेड पद्धति से सोयाबीन बुवाई का कार्य प्रारंभ – उज्जैन विकासखंड के ग्राम नवाखेड़ा में कृषक श्री राजेंद्र सिंह, पिता श्री भगवान सिंह, के खेत पर रेज्ड बेड पद्धति से फसल बुवाई का कार्य प्रारंभ कराया गया।  कृषक द्वारा कुल 125 बीघा क्षेत्र में रेज्ड बेड विधि से फसल बुवाई का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। वर्तमान में लगभग 65 बीघा क्षेत्र में इस पद्धति से सोयाबीन फसल की बुवाई पूर्ण की जा चुकी है।

कृषि विभाग के सहायक संचालक कृषि श्री कमलेश कुमार राठौर ने बताया कि बदलती कृषि तकनीकों के दौर में फसल बुवाई की विधियों में नवाचार आवश्यक है। रेज्ड बेड पद्धति से बुवाई करने पर प्राकृतिक परिस्थितियों में अधिक वर्षा अथवा कम वर्षा, दोनों स्थितियों में फसल को होने वाला नुकसान अपेक्षाकृत कम होता है। साथ ही सामान्य बुवाई की तुलना में इस पद्धति से बुवाई करने पर उत्पादन में लगभग 15 से 20 प्रतिशत तक वृद्धि होने की संभावना रहती है।

इस अवसर पर कृषि अभियांत्रिकी विभाग के सहायक कृषि यंत्री श्री पी.सी. सिसोदिया, श्री वैभव प्रजापति एवं श्री अंशुल द्वारा कृषक को रेज्ड बेड पद्धति से बुवाई संबंधी तकनीकी मार्गदर्शन प्रदान किया गया तथा इसके लाभों की जानकारी दी गई।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture