Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

जैविक खेती के लिए कसरावद तहसील के दो किसान सम्मानित

09 नवम्बर 2022, मंडलेश्वर (दिलीप दसौंधी, मंडलेश्वर): जैविक खेती के लिए कसरावद तहसील के दो किसान सम्मानित – जिला मुख्यालय खरगोन में मध्यप्रदेश स्थापना दिवस के समापन समारोह में गत दिनों जैविक खेती के लिए कसरावद तहसील के दो उन्नतशील कृषकों श्री महेंद्र मंडलोई ,छोटी कसरावद और श्री संजय शर्मा , चिचली  को जिला पंचायत अध्यक्ष ,कलेक्टर और  एसपी की मौजूदगी में सांसद श्री गजेंद्र सिंह द्वारा सम्मानित किया गया। दोनों कृषकों को सम्मानस्वरूप प्रशंसापत्र प्रदान किए गए।

जैविक खेती के लिए कसरावद तहसील के दो किसान सम्मानित

उल्लेखनीय है कि ग्राम छोटी कसरावद के उन्नतशील कृषक श्री महेंद्र मंडलोई ज़ीरो बजट की प्राकृतिक खेती करते हैं। श्री मंडलोई ने कृषक जगत को बताया कि  खरीफ में कपास ,सोयाबीन और मूंग और रबी में चने की प्राकृतिक खेती करते हैं। इन्होंने औषधीय फसलों में अश्वगंधा और कलौंजी भी उत्पादित की , जबकि प्रयोग के तौर पर अकरकरा भी लगाया। यह प्राकृतिक खेती में नए प्रयोग करते रहते हैं।

इसी तरह ग्राम चिचली के उन्नतशील कृषक श्री संजय शर्मा भी विगत 2019  से प्राकृतिक खेती कर रहे हैं। यह भी खरीफ में कपास और सोयाबीन और रबी में चने की खेती प्राकृतिक तरीके से करते हैं। अगले वर्ष इनका उद्यानिकी के तहत सुरजना की खेती प्राकृतिक तरीके से करने का विचार हैं।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

महत्वपूर्ण खबर: सरसों मंडी रेट (07 नवम्बर 2022 के अनुसार)

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )