Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

नरसिंहपुर में मुनगा का दो दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न

01 मई 2025, नरसिंहपुर: नरसिंहपुर में मुनगा का दो दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न – आयुष विभाग नरसिंहपुर द्वारा मप्र राज्य औषधि पादप बोर्ड के तत्वावधान में राज्य शासन की महत्वाकांक्षी देवारण्य योजना के अंतर्गत जिले के सभी ब्लॉकों में स्वसहायता समूहों को प्रशिक्षण प्रदान किया गया। यह दो दिवसीय प्रशिक्षण नरसिंहपुर, गोटेगांव, चीचली, चांवरपाठा, करेली एवं सांईखेड़ा में आयोजित किया गया। इस प्रशिक्षण में एक जिला- एक औषधि पादप सहजन अर्थात मुनगा के प्रचार- प्रसार अभिरण के विभागों की योजना एवं औषधि पौधे की कृषि संग्रहण भंडारण प्राथमिक संस्करण विपणन आदि विषयों पर आयोजित किया गया।

ब्लॉक नरसिंहपुर के अंतर्गत एकीकृत आयुष चिकित्सालय नरसिंहपुर में 55 स्वसहायता समूहों, गोटेगांव के अंतर्गत जनपद पंचायत सभागार में 35 स्वसहायता समूहों, करेली के अंतर्गत गाडरवारा रोड स्थित आजीविका भवन में 31 कृषकों, सांईखेड़ा के अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में 30 स्वसहायता समूहों, चांवरपाठा के अंतर्गत ग्राम पंचायत काशीखैरी में 30 स्वसहायता समूहों और चीचली के अंतर्गत प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में 35 स्वसहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं को प्रशिक्षण प्रदान किया गया। यह प्रशिक्षण ब्लॉक नोडल की मौजूदगी में आयोजित किया गया।

प्रशिक्षण के दौरान बताया गया कि औषधि सहजन एक ऐसी फसल है, जो बिना रासायनिक कीटनाशक के उगाई जा सकती है। कम पानी में भी यह उग कर अच्छी फसल दे सकती है। किसान सहजन औषधि पौधे के विभिन्न भाग जैसे फूल, फल, पत्ते को अलग- अलग संग्रह करके उसे अधिक से अधिक लाभ अर्जित कर सकते हैं। किसान किस प्रकार से अपनी मौसमी फसलों के साथ- साथ मल्टी लेयर फार्मिंग के द्वारा सहजन औषधि का उत्पादन कर सकते हैं। उन्नत पैदावार के लिए पीकेएम- 1 एवं 2 बीजों का उपयोग कर अच्छी पैदावार प्राप्त कर सकते हैं। सहजन कम छायादार होता है, जो अन्य फसलों के उत्पादन में कोई नकारात्मक प्रभाव नहीं डालता। सहजन की फसल के लिए किस माह में प्लांटेशन करने और किस दिशा में औषधीय पौधे को पंक्तिबद्ध किया जाए, इसके बारे में विस्तार से बताया गया।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com