Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)सरकारी योजनाएं (Government Schemes)

राजस्थान जल क्षेत्र आजीविका सुधार परियोजना के तहत बून्दी और बारां में दो दिवसीय भ्रमण कार्यक्रम

20 नवंबर 2024, बून्दी: राजस्थान जल क्षेत्र आजीविका सुधार परियोजना के तहत बून्दी और बारां में दो दिवसीय भ्रमण कार्यक्रम – राजस्थान जल क्षेत्र आजीविका सुधार परियोजना (आरडब्ल्यूएसएलआईपी-जेआईसीए) के तहत बून्दी और बारां जिलों में दो दिवसीय भ्रमण कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में जापान के अधिकारी और विभिन्न राज्यों के 28 अधिकारी शामिल हो रहे हैं।

उपनिदेशक उद्यान राधेश्याम मीणा ने बताया कि इस परियोजना के तहत नीम का खेड़ा ग्राम में एफआईजी (फार्मर्स इंटेग्रेटेड ग्रुप) का गठन किया गया था। कृषकों को मार्केट सर्वे और उन्नत उद्यानिकी गतिविधियों का प्रशिक्षण प्रदान किया गया, जिससे उन्हें अपनी आय बढ़ाने के नए अवसर मिले। नीम का खेड़ा ग्राम के कृषकों ने कृषि फसलों से उद्यानिकी फसलों की ओर रुख करके अपनी आय में वृद्धि की है।

इसके अलावा, 20 नवम्बर को बारां जिले के आमलवाड़ा ग्राम में भ्रमण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कोटा संभाग में इस योजना के तहत पिछले वर्ष 1612 सौर ऊर्जा संयंत्र, 189 प्याज भंडारण इकाइयाँ, 102 खेत तलाई और 3327 वर्मी कम्पोस्ट इकाइयाँ स्थापित की गई हैं। साथ ही, 8641 हैक्टेयर क्षेत्र में ड्रिप और मिनी स्प्रिंकलर सिस्टम्स लगाए गए हैं, और किसानों के खेतों पर 1232.65 किमी सिंचाई पाइपलाइन स्थापित की गई है, जिससे पानी की बचत सुनिश्चित हो रही है।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com