राज्य कृषि समाचार (State News)

प्रशिक्षण कार्यक्रम में बताया- कैसे कर सकते है मक्का के उत्पादन में बढ़ोतरी  

25 मार्च 2026, भोपाल: प्रशिक्षण कार्यक्रम में बताया- कैसे कर सकते है मक्का के उत्पादन में बढ़ोतरी – भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद  के तहत कार्यरत भारतीय मक्का अनुसंधान संस्थान लुधियाना द्वारा संचालित एक विशेष परियोजना के अंतर्गत चित्तौड़गढ़ जिले के राज्यावास एवं कारोई गांवों में एक दिवसीय मक्का जागरूकता एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य “इथेनॉल उद्योगों के जलग्रहण क्षेत्रों में मक्का उत्पादन में वृद्धि” करना है, ताकि किसानों को उनकी फसल का बेहतर औद्योगिक मूल्य मिल सके।

कार्यक्रम के दौरान आईआईएमआर के यंग प्रोफेशनल शंकर लाल चौधरी ने बताया कि मक्का अब केवल खाद्य फसल नहीं रही, बल्कि यह एक महत्वपूर्ण औद्योगिक फसल के रूप में उभर रही है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में देश में 10-12 मिलियन टन मक्का का उपयोग इथेनॉल उत्पादन में किया जा रहा है और आने वाले समय में इसकी मांग और बढ़ने की संभावना है। विशेषज्ञों के अनुसार, मक्का की बढ़ती मांग से किसानों को बेहतर दाम मिलने की संभावना है, जिससे उनकी आय में वृद्धि हो सकती है। साथ ही, यह देश की जैव-ईंधन नीति को भी मजबूत करेगा। किसानों को मक्का की उन्नत उत्पादन तकनीकों की जानकारी दी गई, जिसमें संतुलित खाद प्रबंधन और वैज्ञानिक सिंचाई पद्धतियों पर विशेष जोर दिया गया। इसके अलावा, कटाई के बाद प्रबंधन (पोस्ट-हार्वेस्ट मैनेजमेंट) के महत्व को भी समझाया गया, जिससे फसल की गुणवत्ता और उत्पादन बेहतर किया जा सके। कार्यक्रम में किसानों को मक्का फसल में लगने वाले प्रमुख कीटों की पहचान और उनके एकीकृत प्रबंधन (IPM) उपायों के बारे में विस्तार से बताया गया, ताकि फसल को नुकसान से बचाया जा सके।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

Advertisements