Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

आलीराजपुर में ई-विकास प्रणाली से उर्वरक वितरण हेतु प्रशिक्षण आयोजित

09 मई 2026, आलीराजपुर: आलीराजपुर में ई-विकास प्रणाली से उर्वरक वितरण हेतु प्रशिक्षण आयोजित – किसान कल्याण एवं कृषि विकास विभाग द्वारा कृषि विज्ञान केंद्र  आलीराजपुर  में कृषि विभाग के मैदानी अधिकारियों एवं किसानों के लिए ई-विकास प्रणाली से उर्वरक वितरण संबंधी प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में किसानों को ई-टोकन प्रणाली के माध्यम से उर्वरक वितरण की प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी गई।

प्रशिक्षण के दौरान विभागीय अधिकारियों ने बताया कि भूमि की पात्रता अनुसार आवश्यक सभी उर्वरकों की मात्रा एक बार में ई-टोकन के माध्यम से बुक की जा सकेगी। साथ ही फार्मर आईडी जनरेट करने, किसानों के सभी खसरों को फार्मर आईडी से लिंक करने, किसानों के ई-टोकन बुकिंग करने एवं समिति स्तर पर सदस्यों के ई-टोकन जारी करने की प्रक्रिया समझाई गई। कार्यक्रम में ई-टोकन बुकिंग हेतु आवश्यक दस्तावेजों जैसे आधार कार्ड, भूमि स्वामित्व प्रमाण पत्र, खसरा-खतौनी, मोबाइल नंबर, समग्र आईडी तथा मृत किसान की स्थिति में मृत्यु प्रमाण पत्र एवं परिजनों की सहमति पत्र आदि की जानकारी भी दी गई।

अधिकारियों ने किसानों को स्वाइल हेल्थ कार्ड में दी गई अनुशंसा के अनुसार संतुलित मात्रा में उर्वरकों के उपयोग की सलाह दी। इसके अतिरिक्त प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने हेतु जीवामृत, घनजीवामृत, बीजामृत, नीमास्त्र, ब्रह्मास्त्र, पंचपत्ती काढ़ा एवं वर्मी कम्पोस्ट इकाई निर्माण की जानकारी दी गई। किसानों को फसल विविधीकरण, अंतर्वर्ती फसल पद्धति तथा सोयाबीन में रिज्ड बेड तकनीक के उपयोग के बारे में भी जागरूक किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में उप संचालक कृषि एस.एस. चौहान, परियोजना संचालक आत्मा डी.एस. मौर्य, एनआरएलएम समन्वयक सीताराम डुडवा, एलडीएम श्री पाटीदार, कृषि वैज्ञानिक मुकेश बेनल एवं वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी एस.एस. बघेल सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें