Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

उदयपुर कृषि विश्वविद्यालय में मृदा-जल संसाधन प्रबंधन पर प्रशिक्षण हुआ

19 नवम्बर 2022, उदयपुर: उदयपुर कृषि विश्वविद्यालय में मृदा-जल संसाधन प्रबंधन पर प्रशिक्षण हुआ – गत 16 अक्टूबर को उन्नत भारत अभियान, क्षेत्रीय समन्वयक संस्थान कार्यालय, सी.टी.ऐ.ई., महाराणा प्रताप कृषि एवं प्रोद्योगिकी विश्वविद्यालय, उदयपुर  द्वारा एक दिवसीय कृषक प्रशिक्षण कार्यक्रम “ मृदा एवं जल संसाधन प्रबंधन के द्वारा सतत् कृषि का विकास ” संपन्न हुआ| प्रशिक्षण में उन्नत भारत अभियान के तहत गोद लिए हुए गांवो के  50 किसान बंधुओं ने हिस्सा लिया| कार्यक्रम का शुभारम्भ डॉ. पी के सिंह डीन, सीटीऐई एवं रीजनल कोऑर्डिनेटर उन्नत भारत अभियान ने किया। डॉ. सिंह ने बताया की  उन्नत तकनीकियों का उपयोग करके कैसे किसान की आय एवं जीवन शैली को बदला जा सकता है| डॉ. सिंह ने उन्नत भारत अभियान की विभिन्न गतिविधियों पर भी प्रकाश डाला | साथ ही डॉ. महेश कोठारी ने, जल समन्धित महत्ता किसानो के साथ साझा की| डॉ. एन . एल. पवार ने नवीकरणीय उर्जा स्रोतों  के बारे में किसानों को अवगत कराया|  डॉ. मंजीत द्वारा वाटरशेड गतिविधि एवं जल गुणवत्ता से सम्बंधित जानकरी किसानों के साथ साझा की| कृषक प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान सृष्टि सेवा समिति के अधिकारी भी उपस्थित रहे|

कार्यक्रम का संचालन डॉ. विनय कुमार गौतम ने किया। कार्यक्रम  के अंत में डॉ. विनय कुमार गौतम, सुरेश जाट, हसमुख गहलोत, लीना मिश्र, निर्मलाया नाथ, जरिपती राजू द्वारा लिखित दो  किताबो का भी विमोचन किया गया| धन्यवाद ज्ञापन डॉ. महेश कोठारी, विभाग प्रमुख, मृदा जल अभियांत्रिकी विभाग द्वारा किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम को संपन्न कराने में मृदा जल अभियांत्रिकी विभाग के समस्त छात्रों का योगदान रहा|

महत्वपूर्ण खबर: सरसों मंडी रेट (17 नवम्बर 2022 के अनुसार)

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें