Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

इंदौर में प्राकृतिक खेती के संबंध में प्रशिक्षण सम्पन्न 

16 सितम्बर 2024, इंदौर: इंदौर में प्राकृतिक खेती के संबंध में प्रशिक्षण सम्पन्न – वर्तमान में आधुनिक खेती से बढ़ती लागत एवं रसायनों के दुष्प्रभाव से पीड़ित खेती को सुधारने के लिए शासकीय कृषि महाविद्यालय इंदौर में एक दिवसीय गौ-कृषि आधारित प्राकृतिक खेती के प्रशिक्षण का आयोजन कृषि क्रांति संगठन के तत्वावधान  में किया गया। कार्यक्रम के मुख्य प्रशिक्षक के रूप में हरियाणा के श्री विक्रम सिंह सिंधु हरियाणा उपस्थित थे।

श्री सिंधु द्वारा महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश एवं मध्यप्रदेश के लगभग 100 किसानों को गोवंश का महत्व, प्राकृतिक खेती के महत्व एवं एक एकड़ प्राकृतिक खेती की शुरुआत के संबंध में प्रशिक्षण दिया गया। कार्यक्रम में किसान संवाद, किसान परिचर्चा एवं प्राकृतिक खेती करने वाले कृषकों का सम्मान भी किया गया। साथ ही गो कृपा अमृतम भी किसानों को प्रदान किया गया।

कार्यक्रम में  आए  सभी कृषकों ने संकल्प लिया कि हम प्राकृतिक खेती की शुरुआत हमारे खेतों के छोटे हिस्से से करेंगे एवं अनुसंधान करके आगे संपूर्ण खेतों को रसायनों के प्रभाव से मुक्त रखेंगे। भविष्य में संगठन द्वारा राज्य के सभी जिलों में प्राकृतिक खेती का प्रशिक्षण एवं जैविक बाजार के प्रोत्साहन हेतु सहायता की जाएगी।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com