Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

धार में मत्स्य पालकों का प्रशिक्षण सम्पन्न

20 मार्च 2023, धार: धार में मस्य पालकों का प्रशिक्षण सम्पन्न – कलेक्टर श्री प्रियंक मिश्रा के निर्देशानुसार मत्स्य पालन विभाग अंतर्गत संचालित मुख्यमंत्री मछुआ समृद्धि योजना अंतर्गत मत्स्य  पलकों  का प्रशिक्षण कार्यक्रम कृषि विज्ञान केन्द्र धार में  गत दिनों  संपन्न हुआ। कार्यक्रम में कृषि विभाग, पशु पालन विभाग, कृषि विज्ञान केन्द्र एवं मत्स्य विभाग की सहभागिता रही।

प्रशिक्षण में मत्स्य  कृषकों  को मत्स्य पालन विभाग अंतर्गत संचालित समस्त  योजनों की जानकारी, झींगा पालन, मत्स्य पालन एवं समन्वित खेती के बारे में विस्तृत चर्चा की गई। उप संचालक कृषि श्री जी.एस.मोहनिया द्वारा प्रशिक्षणार्थियों को नरवई प्रबंधन, अंर्तराष्ट्रीय मिलेट वर्ष व समन्वित खेती के बारे में जानकारी दी गई। श्री गबुसिंह गाठिया, कृषि वैज्ञानिक केवीके ने  मोटे अनाज एवं जैविक खेती पर  विस्तार से  प्रकाश   डाला।। डॉ विक्रम पंवार, पशुचिकित्सक  द्वारा मछली सह मुर्गी पालन, मछली सह बतख पालन के बारे में  विस्तार से बताया । प्रशिक्षण प्रभारी श्री एस.के. बर्मन, सहायक मत्स्य अधिकारी द्वारा मुख्यमंत्री मछुआ समृद्धि योजना अंतर्गत संचालित विभिन्न  कार्यक्रमों  जैसे ग्रामीण  तालाबों  में मत्स्य बीज संवर्धन/उत्पादन, झींगा पालन, स्मार्ट फिश पार्लर की स्थापना व राज्य मछली महाशीर का संरक्षण की विस्तृत जानकारी तथा झींगा पालन की तकनीकी के बारे में बताया गया। श्री लोकेश चौहान, सहायक मत्स्य अधिकारी द्वारा मत्स्य पालन  पट्टा  आंवटन प्रक्रिया में पेसा अधिनियम से हुए संशोधन पर जानकारी दी और  एवं  कृषकों  से संवाद किया गया। कार्यक्रम में अन्य अधिकारी व मत्स्य पालक उपस्थित थे।

महत्वपूर्ण खबर: कपास मंडी रेट (18 मार्च 2023 के अनुसार)

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें