राज्य कृषि समाचार (State News)

बूंदी में तिलहन की उन्नत खेती पर प्रशिक्षण शिविर शुरू, किसानों को सिखाई जाएंगी आधुनिक तकनीक 

05 दिसंबर 2025, बूंदी: बूंदी में तिलहन की उन्नत खेती पर प्रशिक्षण शिविर शुरू, किसानों को सिखाई जाएंगी आधुनिक तकनीक – कृषि विज्ञान केंद्र बूंदी में भारतीय तिलहन अनुसंधान संस्थान, हैदराबाद के सहयोग से तिलहन फसलों की उन्नत खेती पर दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्घाटन गुरुवार को किया गया। उ‌द्घाटन समारोह में वक्ताओं ने तिलहन उत्पादन बढ़ाने के लिए अनुसंधान आधारित तकनीकों को किसानों तक पहुँचाने की आवश्यकता पर विशेष जोर दिया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भारतीय तिलहन अनुसंधान संस्थान हैदराबाद के प्रधान वैज्ञानिक एवं प्रभारी डॉ. सुरेश मधुगुला ने दीप प्रज्वलित कर प्रशिक्षण का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि राजस्थान में तिलहन उत्पादन की व्यापक संभावनाएं हैं, किंतु उत्पादकता बढ़ाने के लिए उन्नत किस्मों, प्रमाणित बीजों तथा समेकित प्रबंधन तकनीकों को अपनाना आवश्यक है।

Advertisement
Advertisement

50 किसान ने लिया भाग

उन्होंने संस्थान द्वारा विकसित नई तकनीकों के अधिकाधिक प्रसार की आवश्यकता पर बल दिया। कृषि विज्ञान केंद्र, बूंदी के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं अध्यक्ष डॉ. महेश चौधरी ने स्वागत संबोधन में तिलहन फसलों के राष्ट्रीय महत्व, खाद्य तेलों की बढ़ती मांग तथा तिलहन क्षेत्र की आय संवर्धन क्षमता पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि जिले के 50 किसान, जिनमें अनुसूचित जाति के किसान, युवा कृषक और महिलाएँ शामिल हैं, प्रशिक्षण में भाग ले रहे हैं।

प्रसार शिक्षा निदेशाल, कृषि विश्वविद्यालय कोटा के डॉ. योगेंद्र कुमार मीणा ने तिलहन फसलों का महत्व एवं भारत में उत्पादन स्थिति पर चर्चा की। साथ ही जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों के बीच टिकाऊ कृषि तकनीकों, जल संरक्षण उपायों और समन्वित कृषि पद्धतियों को अपनाने की आवश्यकता बताई।

Advertisement8
Advertisement

केन्द्र के विषय विशेषज्ञ डॉ. सेवा राम रूंडला ने तिलहन फसलों में खाद-उर्वरक प्रबंधन, जलं प्रबंधन तथा प्रमुख कीट एवं रोग नियंत्रण तकनीकों पर किसानों को वैज्ञानिक जानकारी प्रदान की। अखिल भारतीय तिलहन परियोजना की प्रभारी एवं कृषि अनुसंधान केंद्र, कोटा की सहायक प्राध्यापक डॉ. संध्या ने जिले की मृदा एवं जलवायु परिस्थितियों के अनुरूप उपयुक्त तिलहन किस्मों, उनके गुणधर्म तथा चयन की वैज्ञानिक प्रक्रिया पर विस्तृत व्याख्यान दिया। कार्यक्रम के दौरान फार्म मैनेजर महेंद्र चौधरी, डॉ. दीपक कुमार, विकास ताखर एवं विजेन्द्र कुमार भी उपस्थित रहे।

Advertisement8
Advertisement
Advertisements
Advertisement3
Advertisement

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

Advertisements
Advertisement5
Advertisement