Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

राजस्थान में 3 अक्टूबर से शुरू होगा विकसित कृषि संकल्प अभियान, किसानों को सिखाई जाएगी खेती की नई तकनीक

01 अक्टूबर 2025, भोपाल: राजस्थान में 3 अक्टूबर से शुरू होगा विकसित कृषि संकल्प अभियान, किसानों को सिखाई जाएगी खेती की नई तकनीक – आयुक्त कृषि एवं उद्यानिकी चिन्मयी गोपाल की अध्यक्षता में शुक्रवार को पंत कृषि भवन के सभा कक्ष में केन्द्र व राज्य सरकार और आईसीएआर के सहयोग से चलाये जा रहे ‘विकसित कृषि संकल्प अभियान‘ के सफल क्रियान्वयन हेतु बैठक का आयोजन किया गया।  

आयुक्त कृषि एवं उद्यानिकी ने बताया कि यह अभियान 3 अक्टूबर से 18 अक्टूबर तक आयोजित किया जा रहा है। इस अभियान के तहत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ‘लैब टू लैंड विजन‘ यानि प्रयोगशाला से खेत तक की सोच को साकार करना है। इस दौरान कृषि विभाग के अधिकारी एवं वैज्ञानिक गांव-गांव पहुंचकर खेती की नवीनतम वैज्ञानिक तकनीकी, गुणवत्तापूर्ण बीज और संसाधन एवं किसान हितेषी जानकारियां कृषकों को देंगे।

गांव-गांव पहुंचेगी वैज्ञानिक खेती की तकनीक

उन्होंने बताया कि ‘विकसित कृषि संकल्प अभियान‘ के तहत रबी मौसम में उगाई जाने वाली प्रमुख फसलों से सम्बन्धित आधुनिक तकनीकों, प्राकृतिक खेती और मृदा स्वास्थ्य कार्ड के बारे में जागरूक किया जायेगा एवं केन्द्र व राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं व नीतियों के बारे में किसानों को शिविर लगाकर जानकारी दी जायेगी। इन शिविरों में आईसीएआर एवं कृषि विज्ञान केन्द्र के वैज्ञानिक, कृषि, उद्यानिकी, पशुपालन एवं मत्स्य विभाग के अधिकारी, जनप्रतिनिधि, प्रगतिशील किसान, कृषि उद्यमी एफपीओ और स्वयं सहायता समूह के प्रतिनिधि शामिल होंगे। उन्होंने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को इस अभियान का व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करने के निर्देश दिये।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

बैठक में निदेशक मत्स्य पालन संचिता बिश्नोई, अतिरिक्त निदेशक कृषि, ईश्वर लाल यादव, अतिरिक्त निदेशक कृषि (विस्तार) एस. एस. शेखावत, निदेशक सीएसडब्ल्यूआरआई (अविका नगर) डॉ. अरुण कुमार तोमर, कुलपति, समस्त कृषि व पशु चिकित्सा विश्वविद्यालय, निदेशक अटारी (जोधपुर) डॉ. जे. पी. मिश्रा सहित कृषि, पशु पालन एवं उद्यानिकी विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture