Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

उन्नत खेती के लिए आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल जरूरी- श्री तोमर

28 मार्च 2022, मुरैना ।  उन्नत खेती के लिए आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल जरूरी- श्री तोमर – केंद्रीय कृषि मंत्री श्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा है कि देश में खेती उन्नत होगी तो हम हर क्षेत्र में प्रगति कर सकते हैं और यह तभी संभव होगा जबकिसान भाई-बहन कम खाद एवं कम पानी में तथा आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल करके खेती करें।

केंद्रीय मंत्री श्री तोमर ने यह बात अपने संसदीय क्षेत्र के मुरैना जिले की अंबाह तहसील स्थित वेयर हाउस परिसर में आयोजित, कृषि उपजों के वैज्ञानिक भंडारण विषय पर परिचर्चा में कही।

उन्होंने कहा कि हर देश की अपनी एक प्रधानता होती है लेकिन भारत दो प्रधानताओं वाला देश है। हम कृषि प्रधान व धर्म प्रधान देश हैं।यहां धर्म प्रधानता से आशय अपनी जिम्मेदारी से है। हम अपने परिवार, समाज व देश में अपनी-अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन कर रहे हैं क्योंकि यह हमारा धर्म है। वहीं, कृषि की प्रधानता के कारण कृषि हमारे देश की रीढ़ के समान है। उन्होंने कहा कि हमारेदेश ने अनेक क्षेत्रों में प्रगति की है, समय की जरूरत है कि हम खेती क्षेत्र में भी प्रगति करें क्योंकि जिस प्रकार हमारी रीढ़ की हड्डी कमजोर होगी तो हम ना तो अच्छा खा सकते हैं और ना ही अच्छा व्यवसाय कर सकते हैं, इसी तरह देश की रीढ़ की मजबूती के लिए जरूरी है कि हम अपनी खेती को कमजोर ना होने दें। यह तभी संभव होगा, जब हम खेती मैं आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल करें और अपने उत्पादन को बढ़ाएं।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

इस मौके पर श्री तोमर ने अम्बाह तहसील की विशेषताओं का उल्लेख करते हुए कहा कि अंबाह ने वतन के लिए शहादत देने वाले शहीद रामप्रसाद बिस्मिल को पैदा किया,वहीं सरस्वती शिशु मंदिर को देशभर में खड़ा करने वाले संगठन विद्या भारती के श्री लज्जारामसिंह तोमर भी इसी धरती के थे। इसी तरह राष्ट्रीय स्वयंसेवक संगठन के पूर्व सरसंघचालक रज्जू भैया का परिवार अंबाह तहसील से जुड़ा रहा है। परिचर्चा में बड़ी संख्या में किसानों ने भाग लिया। इस अवसर पर अन्य जनप्रतिनिधि भी मौजूद थे।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

महत्वपूर्ण खबर: ढेरियां बांधने वाली स्वचालित गेहूं कटाई मशीन