राज्य कृषि समाचार (State News)

किसानों को बताया जैविक खाद और रसायनिक उर्वरकों का तालमेल

9 जनवरी 2023,  आगर मालवा ।  किसानों को बताया जैविक खाद और रसायनिक उर्वरकों का तालमेल – कृषि विज्ञान केन्द्र आगर द्वारा किसान दिवस का आयोजन कृषि विज्ञान केन्द्र, परिसर में किया गया। जिसके अंतर्गत प्राकृतिक खेती जागरूकता कार्यक्रम एवं किसान मेला आयोजित किया गया। बड़ी संख्या में किसानों ने भाग लिया। कृषि महाविद्यालय इन्दौर डॉ. एच.एस.ठाकुर, प्राध्यापक (सेवानि.), प्रधान वैज्ञानिक एवं प्रमुख कृषि विज्ञान डॉ. ए.के. दीक्षित, वरिष्ठ वैज्ञानिक कृषि विज्ञान केन्द्र डॉ. आर.पी.एस. शक्तावत एवं उप संचालक कृषि श्री एन.बी. वर्मा, भारतीय किसान संघ के जिलाध्यक्ष श्री रामनारायण तेजरा, महामंत्री श्री राघोसिंह, प्रांतीय महासचिव श्री डूंगर सिंह, श्री प्रमोद सिंह उपस्थित थे।

डॉ. ए.के. दीक्षित ने कार्यक्रम की रूपरेखा एवं संक्षिप्त परिचय के साथ फसलों में पोषण प्रबंधन की उपयोगिता, महत्व की जानकारी दी एवं देशी व जैविक खादों के साथ रासायनिक उर्वरकों के सामंजस्य स्थापित कर संतुलित व समन्वित पोषक तत्व प्रबंधन पर जोर दिया एवं डॉ. एच.एस.ठाकुर ने रबी फसलों में पोषक तत्व प्रबंधन एवं जैविक कृषि के बारे में विस्तृत जानकारी दी। डॉ. आर.पी.एस. शक्तावत ने प्राकृतिक खेती के बारे में जानकारी दी।

Advertisement
Advertisement

उप संचालक कृषि श्री एन.बी. वर्मा, ने कृषकों को कृषि  विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी दी।

महत्वपूर्ण खबर:उर्वरक अमानक घोषित, क्रय- विक्रय प्रतिबंधित

Advertisement8
Advertisement
Advertisements
Advertisement5
Advertisement