Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

मंदसौर में जैविक हाट बाजार का शुभारंभ, किसानों को मिला सीधा विपणन मंच

23 दिसंबर 2025, मंदसौर: मंदसौर में जैविक हाट बाजार का शुभारंभ, किसानों को मिला सीधा विपणन मंच – मध्यप्रदेश के मंदसौर जिले में प्राकृतिक एवं जैविक खेती को प्रोत्साहित करने तथा किसानों को उनकी उपज के लिए उचित विपणन सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिला प्रशासन एवं कृषि विभाग के संयुक्त तत्वावधान में महाराणा प्रताप बस स्टैंड स्थित अभिव्यक्ति स्थल पर जैविक हाट बाजार का शुभारंभ किया गया। सांसद श्री सुधीर गुप्ता ने फीता काटकर जैविक हाट बाजार का विधिवत शुभारंभ किया।

इस अवसर पर पूर्व विधायक यशपाल सिंह सिसोदिया, जनपद अध्यक्ष बसंत शर्मा, अपर कलेक्टर श्रीमती एकता जायसवाल, एसडीएम शिवलाल शाक्य सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी, कर्मचारी एवं पत्रकार उपस्थित रहे।

जैविक हाट बाजार प्रत्येक रविवार को प्रातः 11.00 बजे से शाम 4.00 बजे तक नियमित रूप से आयोजित किया जाएगा। इस हाट बाजार के माध्यम से मंदसौर जिले के जैविक एवं प्राकृतिक खेती करने वाले कृषक, कृषक समूह एवं स्व-सहायता समूह अपने उत्पाद सीधे उपभोक्ताओं को विक्रय कर सकेंगे। यह पहल किसानों को सशक्त विपणन मंच प्रदान करने के साथ-साथ उपभोक्ताओं को शुद्ध, स्वास्थ्यवर्धक एवं रसायन मुक्त उत्पाद उचित दरों पर उपलब्ध कराने में सहायक सिद्ध होगी।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

इस अवसर पर जिले के 33 किसानों द्वारा जैविक उत्पादों के स्टाल लगाए गए। जैविक हाट में मटर, पालक, मेथी, टमाटर, हरा धनिया, मूंगफली, पपीता, संतरा, अमरूद, गेहूं, मक्का, ज्वार, चना, काबुली चना, किनोवा, चिया सीड, कुसुम करडी, केंचुआ खाद, हल्दी, अश्वगंधा, शहद, घी, जीवामृत, बीजामृत सहित अनेक जैविक उत्पाद विक्रय हेतु उपलब्ध रहे। शहर के उपभोक्ताओं ने उत्साहपूर्वक खरीदारी की तथा आम नागरिकों में भी विशेष उत्साह देखने को मिला।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

जिले के समस्त जैविक एवं प्राकृतिक खेती करने वाले कृषकों, उत्पादक समूहों एवं क्रेता-विक्रेताओं से आग्रह किया गया है कि वे अधिक से अधिक संख्या में जैविक हाट बाजार में सहभागिता कर इस पहल को सफल बनाएं

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agricultureमंदसौर में जैविक हाट बाजार का शुभारंभ, किसानों को मिला सीधा विपणन मंच