राज्य कृषि समाचार (State News)

यूपी में 50 फीसदी छूट पर उन्नत किस्म के बीज उपलब्ध कराए जा रहे हैं

29 नवंबर 2025, भोपाल: यूपी में 50 फीसदी छूट पर उन्नत किस्म के बीज उपलब्ध कराए जा रहे हैं – उत्तर प्रदेश की योगी सरकार द्वारा अपने राज्य के किसानों को पचास प्रतिशत छूट पर उन्नत किस्म के बीज उपलब्ध कराए जा रहे है. हालांकि इस योजना का  लाभ लेने के लिए 30 नवंबर ही अंतिम दिन होगा लेकिन सरकार की इस योजना का  लाभ अभी तक हजारों किसान ले चुके है.

Advertisement1
Advertisement

उत्तर प्रदेश कृषि विभाग ने किसानों से कहा है कि 50 फीसदी छूट पर उन्नत किस्म के बीज किसानों को उपलब्ध कराए जा रहे हैं. यह सुविधा 30 नवंबर तक उपलब्ध है, इसलिए किसान जल्द से जल्द नजदीकी राजकीय बीज गोदाम से संपर्क कर बीज खरीद लें. किसान जिले के कृषि उपनिदेशक कार्यालय से भी संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा एग्रीकल्चर सीड स्टोर और जिला कृषि कार्यालय से भी किसान संपर्क कर सकते हैं.
कृषि विभाग ने कहा है कि 5 दिसंबर तक हर हाल में रबी फसलों की बुवाई किसानों को कर लेनी चाहिए. इसके लिए उन्हें गेहूं, चना, सरसों समेत अन्य फसलों के उन्नत बीज आधे रेट पर उपलब्ध कराए जा रहे हैं. 30 नवंबर के बाद भी किसानों को बीज मिलेंगे लेकिन तब छूट का लाभ किसानों को नहीं दिया जाएगा. इसलिए अंतिम तारीख से पहले ही किसान बीज जरूर खरीद लें. रबी फसलों का रिकॉर्ड उत्पादन हासिल करने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार किसानों को आधे रेट पर उन्नत बीज उपलब्ध करा रही है. इन बीजों में कीट नहीं लगेगा और बुवाई के बाद फसल में खरपतवार भी नहीं उगेगा. इससे किसानों का दवाइयों में खर्च होने वाला पैसा बचेगा और ज्यादा उत्पादन के साथ ही अच्छी क्वालिटी की उपज हासिल होगी. सरकार किसानों को गेहूं, चना, सरसों समेत सब्जियों के बीज आधे रेट पर और मुफ्त मिनीकिट भी दे रही है.

Advertisements
Advertisement3
Advertisement

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

Advertisements
Advertisement5
Advertisement