राज्य कृषि समाचार (State News)

टीकमगढ़: फार्मर रजिस्ट्री-ई विकास कैम्प का आज अंतिम दिन

15 मई 2026, टीकमगढ़: टीकमगढ़: फार्मर रजिस्ट्री-ई विकास कैम्प का आज अंतिम दिन – किसानों की सुविधा एवं आगामी खरीफ/रबी सीजन में खाद वितरण व्यवस्था को सुचारु बनाने हेतु 13, 14 एवं 15 मई को प्रत्येक ग्राम पंचायत में फार्मर रजिस्ट्री-ई विकास कैम्प आयोजित किए जा रहे हैं। इस कैम्प का आज अंतिम दिन है।

फार्मर रजिस्ट्री किसान के लिए किसान होने का आधार कार्ड जैसा है। अब किसानों को खाद प्राप्त करने हेतु ई-विकास पोर्टल पर पंजीयन आवश्यक है। जिन किसानों की फार्मर रजिस्ट्री पहले से हो चुकी है, उनका ई-विकास पोर्टल पर पंजीयन सरल प्रक्रिया से हो जाता है। इसलिए फार्मर रजिस्ट्री आवश्यक है।

कई किसानों के प्रकरण में यह पाया गया है कि फार्मर रजिस्ट्री में उनके सभी खसरा नंबर दर्ज नहीं हैं, जिसे “बकेट क्लेमिंग” कहा जाता है। ऐसे किसान भी अपने छूटे हुए सभी खसरा नंबर भी फार्मर रजिस्ट्री में अवश्य जुड़वायें। शिविर में किसानों के फार्मर आईडी बनाना, सभी खसरा नंबर फार्मर रजिस्ट्री से लिंक कराना, ई-विकास पोर्टल हेतु पंजीयन, कृषि विभाग द्वारा किसानों के ई-टोकन बुकिंग एवं ई-विकास पोर्टल संबंधी कार्य किए जायेंगे। राजस्व विभाग/पटवारी द्वारा फार्मर रजिस्ट्री एवं खसरा लिंकिंग का कार्य किया जायेगा। अतः सभी किसान भाई 13, 14 एवं 15 मई को अपने ग्राम पंचायत में आयोजित शिविर में पहुँचें, आवश्यक दस्तावेज आधार कार्ड, खसरा/खतौनी, मोबाइल नंबर, समग्र आईडी साथ लाएँ एवं समय पर पंजीयन कराकर खाद प्राप्ति में होने वाली असुविधा से बचें। समय पर फार्मर रजिस्ट्री एवं ई-विकास पोर्टल पंजीयन ही खाद प्राप्ति की सुविधा सुनिश्चित करेगा।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global A

Advertisements