राज्य कृषि समाचार (State News)

केन्द्रीय बजट में किसानों के लिए ये भी खास बातें

खेती से जुड़े अन्य क्षेत्रों को मजबूत करके किसानों को ज्यादा कमाई के मौके दिए जाएंगे

03 फरवरी 2026, भोपाल: केन्द्रीय बजट में किसानों के लिए ये भी खास बातें – बजट भाषण में खेती से जुड़े नए क्षेत्रों, विविधता और मूल्यवर्धन पर जोर दिखा, पर यह स्पष्ट नहीं किया गया कि सरकार उस बड़े वादे के लक्ष्य से कितनी दूर या कितनी करीब पहुंची है।

वित्त मंत्री ने यह जरूर साफ किया कि सरकार का लक्ष्य केवल अनाज उत्पादन तक सीमित नहीं है। उन्होंने कहा कि खेती से जुड़े अन्य क्षेत्रों को मजबूत करके किसानों को ज्यादा कमाई के मौके दिए जाएंगे। इसमें डेयरी, मुर्गी पालन, बागवानी और खास फसलों को प्रमुखता दी गई है। सरकार का मानना है कि खेती में विविधता बढ़ाने से किसानों की आय के नए स्रोत खुल सकते हैं और गांवों में रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे।

डेयरी और मुर्गी पालन को खास जगह मिली। वित्त मंत्री ने कहा कि इन क्षेत्रों से लाखों किसान और छोटे परिवार जुड़े हैं। सरकार चाहती है कि दूध, अंडे और उनसे जुड़े उत्पादों के जरिए किसानों को स्थायी आमदनी मिले। इसके लिए बेहतर सुविधाएं, प्रशिक्षण और बाजार तक पहुंच बढ़ाने की बात कही गई है, ताकि किसान अपनी उपज का सही दाम पा सकें।

नारियल किसानों के लिए खास प्रस्ताव

वित्त मंत्री ने बताया कि नारियल उत्पादन में भारत दुनिया में अग्रणी है और करीब तीन करोड़ लोग सीधे या परोक्ष रूप से इस क्षेत्र से जुड़े हैं। इसे देखते हुए सरकार ने प्रमुख नारियल उत्पादक राज्यों में नई सुविधाएं स्थापित करने का प्रस्ताव रखा है। सरकार का दावा है कि इससे नारियल किसानों को बेहतर समर्थन मूल्य मिलेगा और नारियल से बनने वाले तेल, रेशा और अन्य उत्पादों का मूल्यवर्धन बढ़ेगा। पूर्वोत्तर राज्यों का जिक्र करते हुए वित्त मंत्री ने बताया कि इस क्षेत्र में बादाम और मूंगफली जैसी फसलों को आगे बढ़ाया जाएगा। सरकार का कहना है कि इससे स्थानीय किसानों को नई फसलें अपनाने और बेहतर आमदनी के अवसर मिलेंगे।

Advertisements
Advertisement
Advertisement

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

Advertisements
Advertisement
Advertisement