Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

राजस्थान में कृषि अधिकारी के 25 और कृषि पर्यवेक्षक के 430 रिक्त पदों पर सीधी भर्ती होगी

10 मार्च 2023, जयपुर: राजस्थान में कृषि अधिकारी के 25 और कृषि पर्यवेक्षक के 430 रिक्त पदों पर सीधी भर्ती होगी – कृषि मंत्री श्री लालचन्द कटारिया ने बताया कि मुख्यमंत्री की बजट घोषणा 2022-23 की अनुपालना में कृषि अधिकारी के 25 और कृषि पर्यवेक्षक के गैर विनिर्दिष्ट क्षेत्र में 385 एवं निर्दिष्ट क्षेत्र में 45 (कुल 430) रिक्त पदों पर सीधी भर्ती का अनुमोदन किया गया है।

श्री कटारिया ने बताया कि कृषि पर्यवेक्षक के रिक्त पदों के लिये आवश्यक सभी जरूरी अनुमोदन एवं औपचारिकताएं नियमानुसार पूर्ण कर भर्ती के लिए अभ्यर्थना राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड को अग्रिम कार्यवाही के लिए प्रेषित कर दी गई है।

कृषि मंत्री ने बताया कि कृषि विभाग में गत 4 साल में विभिन्न संवर्गो के कुल 5 हजार 133 पदों पर भर्ती पूर्ण की जाकर 4 हजार 916 पदों पर नियुक्ति दी जा चुकी है। जिसमें कृषि पर्यवेक्षक के 4 हजार 330, सहायक कृषि अधिकारी के 287, कृषि अधिकारी के 97, कनिष्ठ सहायक के 120, सहायक सांख्यिकी अधिकारी के 38, कृषि अनुसंधान अधिकारी (रसायन) के 24, सांख्यिकी अधिकारी के 12 एवं शीघ्रलिपिक के 08 पदों पर नियुक्तियां दी गई है तथा कनिष्ठ अभियंता के 157 पदों पर नियुक्ति की कार्यवाही प्रक्रियाधीन है।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

 उन्होंने कहा कि राज्य में कृषि योजनाओं को प्रभावी रूप से लागू करने के उद्देश्य से कृषि विभाग के विस्तार संवर्ग के कुल 276 पद नवसृजित किये गये है। नवसृजित पद अतिरिक्त निदेशक के 11, संयुक्त निदेशक के 18, उपनिदेशक के 21, सहायक निदेशक के 25 एवं सहायक कृषि अधिकारी के 201 पद है। कृषि पर्यवेक्षक के 2 हजार 500 पदों को वरिष्ठ कृषि पर्यवेक्षक में क्रमोन्नत किया गया है।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

श्री कटारिया ने बताया कि सभी 10 खण्ड कार्यालय को अतिरिक्त निदेशक कृषि (विस्तार), 33 जिला परिषद कार्यालयों को संयुक्त निदेशक कृषि (विस्तार) में क्रमोन्न्त किया गया है, साथ ही क्षेत्र की अवश्यकतानुसार वर्ष 2022-23 में 03 नये सहायक निदेशक कृषि (विस्तार) कार्यालय जोबनेर (जयपुर), कुशलगढ़ (बांसवाड़ा) एवं श्रीडूंगरपुर (बीकानेर) खोले गये हैं।

महत्वपूर्ण खबर: मौजूदा गेहूं खरीद सीजन में किसानो को क्या रेट मिलने की उम्मीद करनी चाहिए ?

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )