Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

मध्य प्रदेश में खेती के लिए पानी और बिजली की कमी न रहे : मुख्यमंत्री श्री चौहान

01 सितम्बर 2023, भोपाल: मध्य प्रदेश में खेती के लिए पानी और बिजली की कमी न रहे : मुख्यमंत्री श्री चौहान – मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने राज्य  में हो रही सामान्य से कम वर्षा को देखते हुए आगामी माहों में सिंचाई के लिए पानी और बिजली की उपलब्धता की समीक्षा की। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि बिजली के निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए रख-रखाव पर विशेष ध्यान दिया जाए। कहीं भी स्टाफ के अभाव में बिजली आपूर्ति प्रभावित न हो, इसके साथ ही कंट्रोल रूप व्यवस्था को भी हर समय सक्रिय रखा जाए।

बैठक में आगामी महीनों  में प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में बिजली की मांग सप्लाई  की विस्तार से जानकारी दी गई। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि प्रदेश में रबी सीजन में खेती के लिए पानी और बिजली की कमी न रहें। बैठक में ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर, मुख्य सचिव श्री इकबाल सिंह बैंस, अपर मुख्य सचिव किसान-कल्याण एवं कृषि विकास श्री अशोक वर्णवाल, प्रमुख सचिव ऊर्जा श्री संजय दुबे तथा अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile