बिहार में किसानों के फार्मर आई.डी. निर्माण का कार्य तीव्र गति से जारी
18 फरवरी 2026, भोपाल: बिहार में किसानों के फार्मर आई.डी. निर्माण का कार्य तीव्र गति से जारी – बिहार की सरकार ने अपने राज्य के किसानों के लिए फार्मर आईडी बनाने का काम किया जा रहा है और यह कार्य तेजी से जारी है. इस संबंध में बिहार के कृषि मंत्री राम कृपाल यादव ने राज्य में किसानों के फार्मर आईडी निर्माण में 50 प्रतिशत लक्ष्य की प्राप्ति पर हर्ष व्यक्त करते हुए इसे बिहार के कृषि क्षेत्र में एक ऐतिहासिक उपलब्धि बताया। उन्होंने कहा कि यह सफलता राज्य सरकार की प्रतिबद्धता, कृषि विभाग तथा राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के समन्वय और किसानों की सक्रिय भागीदारी का परिणाम है। इस महाअभियान से जुड़े सभी अधिकारियों, कर्मचारियों, कृषि समन्वयकों, राजस्व कर्मियों एवं जागरूक किसानों को उन्होंने हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
उन्होंने कहा कि राज्य में किसानों के फार्मर आई.डी. निर्माण का कार्य तीव्र गति से जारी है और अब तक इसकी उपलब्धि 51 प्रतिशत से अधिक दर्ज की जा चुकी है, जो प्रशासनिक प्रतिबद्धता और किसानों की सक्रिय भागीदारी का प्रतीक है। कृषि मंत्री ने बताया कि विशेष केंद्रीय सहायता के प्रावधान के अंतर्गत राज्य के उन किसानों को आधार मानते हुए लक्ष्य निर्धारित किया गया, जिन्होंने पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत कम से कम एक किस्त प्राप्त की है। बिहार में ऐसे लाभार्थियों की संख्या 86,36,562 है। इसी के अनुरूप चरणबद्ध लक्ष्य तय कर कार्य किया गया।
उन्होंने जानकारी दी कि निर्धारित लक्ष्य के 25 प्रतिशत की उपलब्धि प्राप्त करने पर प्रथम माइलस्टोन के अंतर्गत राज्य को 107.96 करोड़ रुपये की विशेष केंद्रीय सहायता स्वीकृत हुई। इसके पश्चात 50 प्रतिशत उपलब्धि हासिल करने पर द्वितीय माइलस्टोन के तहत 161.93 करोड़ रुपये की अतिरिक्त सहायता प्राप्त होगी। इस प्रकार कुल 269.89 करोड़ रुपये की विशेष केंद्रीय सहायता राज्य को प्रदान की जाएगी, जो कृषि अवसंरचना सुदृढ़ीकरण एवं डिजिटल कृषि प्रणाली को मजबूत करने में सहायक सिद्ध होगी।
आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

