Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

मध्य प्रदेश के 17 जिलों में कहीं-कहीं भारी वर्षा की संभावना  

31 अगस्त 2024, इंदौर: मध्य प्रदेश के 17 जिलों में कहीं-कहीं भारी वर्षा की संभावना – मौसम केंद्र, भोपाल से मिली जानकारी के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान मध्यप्रदेश के रीवा संभाग के जिलों में कहीं-कहीं; उज्जैन, शहडोल संभागों के जिलों में कुछ स्थानों पर; भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, चंबल, जबलपुर, सागर संभागों के जिलों में अनेक स्थानों पर; नर्मदापुरम संभाग के जिलों में अधिकांश  स्थानों पर वर्षा दर्ज़ की गई, एवं शेष सभी संभागों के जिलों में मौसम मुख्यतः शुष्क  रहा।राज्य के कई जिलों में तेज़ हवाएं चली। राज्य में   छिंदवाड़ा जिले के चौड़ाई  में सर्वाधिक 89.6 मि मी वर्षा दर्ज़ की गई। 1 जून से 3 1अगस्त तक की अवधि में दीर्घावधि औसत से मध्य प्रदेश में 11% अधिक वर्षा हुई है। पूर्वी मप्र में औसत से 10 % अधिक और पश्चिमी मप्र में औसत से 12% अधिक वर्षा हुई है।  

मौसम की स्थिति – वर्तमान में पश्चिमोत्तर बंगाल की खाड़ी के आसपास कलिंगपटनम (आंध्र प्रदेश) से 80 किमी दक्षिण, दक्षिण -पूर्व में तथा विशाखापट्टनम ( आंध्र प्रदेश ) से 120  किमी पूर्व में तीव्र निम्न दाब क्षेत्र (डिप्रेशन ) सक्रिय है। इसके पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा की तरफ गति करते हुए आज मध्य रात्रि को उत्तरी आंध्र प्रदेश  तथा दक्षिणी उड़ीसा तटों को पार करने की संभावना बनी हुई है। मानसून ट्रफ वर्तमान में उत्तर – पश्चिम  अरब सागर पर बने चक्रवाती तूफान के केंद्र नलिया , मालेगांव, ब्रह्मपुरी, जगदलपुर, कलिंगपटनम और फिर बंगाल की खाड़ी में अवस्थित तीव्र निम्न दाब  क्षेत्र के केंद्र तक विस्तृत है।

पूर्वानुमान – मौसम केंद्र ने रायसेन, सीहोर, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, देवास, जबलपुर, छिंदवाड़ा , सिवनी , मंडला, बालाघाट, दमोह, सागर, छतरपुर और पांढुर्ना जिलों में कहीं -कहीं वज्रपात / झंझावात  के साथ भारी वर्षा (64.5 – 115.5  मि .मी.) होने की संभावना है। जबकि भोपाल, विदिशा, राजगढ़, खरगौन, बड़वानी,अलीराजपुर, झाबुआ, रतलाम, मंदसौर, नीमच, गुना, ग्वलियर ,दतिया, भिंड, मुरैना, श्योपुर कलां, सिंगरौली, रीवा, मऊगंज, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी  जिलों में कुछ स्थानों पर, रायसेन, सीहोर, बुरहानपुर, खंडवा, धार, इंदौर, उज्जैन , शाजापुर, आगर, अशोकनगर, शिव पुरी, सीधी, सतना, उमरिया, कटनी, नरिसंहपुर, पन्ना, दमोह, सागर और मैहर जिलों में अनेक स्थानों पर तथा नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, देवास, अनुपपुर, शहडोल, डिंडोरी, जबलपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी , मंडला, बालाघाट जिलों में अधिकांश स्थानों पर वर्षा या गरज चमक के साथ बौछारें पड़ेंगी I

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com