वंदे मातरम् संस्था खाचरौद ने वाहन रैली निकाली
18 अगस्त 2026, खाचरौद: वंदे मातरम् संस्था खाचरौद ने वाहन रैली निकाली – स्वतंत्रता दिवस के 80 वें वर्ष के उपलक्ष्य में वंदे मातरम् संस्था, खाचरौद द्वारा विशाल वाहन रैली का आयोजन किया गया । जिसमें लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

उक्त जानकारी देते हुए डॉ. योगेंद्र कौशिक ने बताया कि वंदे मातरम् संस्था के श्री निशित सिसोदिया एवं नवांकुर संस्था वासुदेव इंटीग्रेटेड कृषकोत्थान अनुसंधान संस्थान के अध्यक्ष डॉ योगेंद्र कौशिक द्वारा सेक्टर-1(विकास खंड खाचरौद ) की नगर तथा ग्राम विकास प्रस्फुटन समितियों के पदाधिकारियों ,सदस्यों और किसानों द्वारा रैली में सहभागिता की गई।
वाहन रैली में क्षेत्रीय विधायक श्री डॉ तेज बहादुर सिंह चौहान, भारतीय किसान संघ के पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री दयाराम धाकड़, वंदे मातरम् अध्यक्ष श्री भरत काकर एवं पदाधिकारी गण, विभिन्न सामाजिक संस्थाओं , और लेकोडिया गौ शाला के पदाधिकारीगण एवं राष्ट्रवादी संगठनों के पदाधिकारी सहित मातृशक्ति भी शामिल हुई । इस मौके पर बाबा साहेब अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर आज़ादी के संग्राम में अपने जीवन की आहुति देने वाले शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई।
आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

