Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

नरवाई प्रबंधन जागरूकता रथ को हरी झण्डी दिखाकर किया रवाना

05 अक्टूबर 2024, खंडवा: नरवाई प्रबंधन जागरूकता रथ को हरी झण्डी दिखाकर किया रवाना – नरवाई प्रबंधन जागरूकता रथ को कलेक्टर श्री अनूप कुमार सिंह एवं अपर कलेक्टर श्री के.आर. बडोले द्वारा कलेक्ट्रेट परिसर से हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया।  नरवाई प्रबंधन जागरूकता रथ का उद्देश्य ऐसे ग्रामों में जागरूकता फैलाना है, जिनमें पिछले वर्ष खरीफ सीजन में फसल अवशेष जलाने की घटना घटित हुई थी। इस दौरान उप संचालक कृषि श्री के.सी. वास्केल, उप संचालक कृषि (आत्मा) श्री  ए .एस. सोलंकी, सहायक संचालक कृषि श्री एल.एस. निगवाल, सहित विभिन्न अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

सहायक कृषि यंत्री श्री अमित सोलंकी ने बताया कि रथ के द्वारा नरवाई प्रबंधन संबंधित आधुनिक कृषि यंत्रों के उपयोगिता के बारे में सूचना प्रदान की जायेगी। उल्लेखनीय है कि पिछले वर्ष में खंडवा जिले में 63 घटनाएं दर्ज की गई थी। प्रचार रथ के द्वारा आगामी रबी सीजन हेतु प्रमुख फसलों के उचित प्रबंधन हेतु प्रचार-प्रसार किया जायेगा। नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल के निर्देश के अंतर्गत फसलों की कटाई उपरान्त फसल अवशेष को जलाये जाने को प्रतिबंधित किया गया है।

फसल अवशेष जलाये जाने पर व्यक्ति या निकाय को नोटिफिकेशन प्रावधान अनुसार पर्यावरण क्षतिपूर्ति राशि दण्ड स्वरूप संबंधित व्यक्ति या निकाय से वसूल की जायेगी। उन्होंने बताया कि कृषि भूमि 2 एकड़ से कम को 2500 रूपये, कृषि भूमि 2 एकड़ से 5 एकड़ को 5 हजार रूपये, कृषि भूमि 5 एकड़ से अधिक को 15 हजार रूपये वसूल किए जायेंगे।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com